एक्सप्लोरर

निकिता हत्याकांड: बल्लभगढ़ हिंसा में अब तक 28 गिरफ्तार, कल दिल्ली-फरीदाबाद हाईवे पर हुआ था जमकर उत्पात

फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में पेपर देकर लौट रही बी-कॉम थर्ड ईयर की छात्रा निकिता की गोली मारकर हत्या की गई थी. हत्या के आरोपी तौसीफ, दोस्त रेहान और एक मददगार अजरुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

नई दिल्ली: फरीदाबाद के निकिता मर्डर केस में इंसाफ की लड़ाई कल हंगामे में तब्दील हो गई. निकिता को इंसाफ दिलाने के लिए बल्लभगढ में महापंचायत हुई लेकिन महापंचायत में आए कुछ लोगों ने दिल्ली-फरीदाबाद हाइवे पर जमकर हंगामा किया. आगजनी और पत्थरबाजी हुई- पुलिस ने हंगामा करने के आरोप में 28 लोगों को गिरफ्तार किया है.

महापंचायत में निकिता को न्याय दिलाने की बातें हो रही थी. बारी-बारी से वक्ता सरकार पर दबाव बनाने और लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने की बातें कर रहे थे. लेकिन तभी महापंचायत में आए कुछ युवा उग्र हो गए और दिल्ली-फरीदाबाद हाइवे की तरफ बढ़ गए. हाइवे जाम करने की कोशिश की और जमकर आगजनी हुई.

बवाल बढ़ता जा रहा था, प्रदर्शनकारी हाइवे पर पराली जलाकर उसे जाम करने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई. उग्र भीड़ को काबू करने में पुलिस के पसीने छूट गए. प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इस हंगामे में 10 पुलिस वाले घायल हुए हैं.

महापंचायत में शामिल होने की आड़ में दिल्ली-फरीदाबाद हाइवे पर उपद्रव करने वाले 28 हुड़दंगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन सभी के खिलाफ बल्लभगढ़ सिटी थाना में केस दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि 28 में से 11 फरीदाबाद से बाहर के थे. 11 आरोपी पलवल, नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम के बताए जा रहे हैं. पुलिस ये पता करने की कोशिश कर रही है हंगामा करने वाले आरोपी किसी संगठन से जुड़े हैं या नहीं.

26 अक्टूबर को फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में पेपर देकर लौट रही बी-कॉम थर्ड ईयर की छात्रा निकिता की गोली मारकर हत्या की गई थी. हत्या के आरोपी नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद के चचेरे भाई तौसीफ, दोस्त रेहान और एक मददगार अजरुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

मामले में SIT जांच कर रही है. सरकार ने इस मामले की सुनवाई फास्टट्रैक कोर्ट में किए जाने की मंजूरी दे दी है. हरियाणा की खट्टर सरकार पर लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने का दबाव बढ़ता जा रहा है. खट्टर सरकार जल्द कानून लाने का भरोसा भी दे रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: लाठीचार्ज में एक लड़की गंभीर रूप से घायल, RML में भर्ती, अभिजीत दीपके बोले- इतनी बर्बरता क्यों?
LIVE: लाठीचार्ज में एक लड़की गंभीर रूप से घायल, RML में भर्ती, अभिजीत दीपके बोले- इतनी बर्बरता क्यों?
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'असहमति जताना अपराध...'
CJP के संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'असहमति जताना अपराध...'
Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget