एक्सप्लोरर

निकिता हत्याकांड का मुकदमा फास्ट ट्रैक अदालत में चलेगा

जिला और सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर बताया है कि निकिता हत्याकांड में मामला अब फास्ट ट्रैक अदालत में चलेगा. बीते 26 अक्टूबर को बल्लभगढ़ में अग्रवाल कॉलेज के बाहर तृतीय वर्ष की छात्रा निकिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

फरीदाबादः हरियाणा के बल्लभगढ़ में दिनदहाड़े एक छात्रा निकिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हमलावरों ने हत्या करने से पहले उसके अपहरण का प्रयास किया था. जिस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अब निकिता हत्याकांड का मुकदमा फास्ट ट्रैक अदालत में चलेगा. बृहस्पतिवार को जिला और सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता की तरफ से पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी गई.

पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने यह मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने के लिए जिला और सत्र न्यायाधीश को पत्र लिखकर सिफारिश की थी. इसके जवाब में जिला और सत्र न्यायाधीश ने कहा कि हाई कोर्ट के निर्देश पर महिलाओं के साथ हुए संगीन अपराध की सुनवाई के लिए पहले से अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सरताज बासवाना की अध्यक्षता में विशेष फास्ट ट्रैक अदालत है. यह मुकदमा उन्हीं की अदालत को सौंपा जाएगा. मुकदमे की प्रतिदिन सुनवाई होगी.

जिला और सत्र न्यायाधीश की तरफ से बताया गया है कि मुकदमा अभी मजिस्ट्रेट की अदालत में है. मजिस्ट्रेट को भी इस मुकदमे में सभी कागजी कार्रवाई जल्द पूरी कर मुकदमा सत्र न्यायालय को भेजने के लिए कहा गया है.

गौरतलब है कि कि 26 अक्टूबर को बल्लभगढ़ में अग्रवाल कॉलेज के बाहर तृतीय वर्ष की छात्रा निकिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने हत्या के आरोप में सोहना निवासी तौशीफ और उसके साथी रेहान और पिस्तौल मुहैया कराने के आरोपी अजरू को गिरफ्तार किया है. पुलिस मुकदमे में आरोपपत्र दायर कर चुकी है.

इसे भी पढ़ेंः जेएनयू के 'लाल दुर्ग' में विवेकानंद की मूर्ति से विचारधाराओं के बैलेंस की तैयारी !

पीएम गरीब कल्याण रोजगार योजना के लिए 10 हजार करोड़ अतिरिक्त आवंटित करेगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए, फॉर्म-6 में बदलाव नहीं', विपक्षी दलों की याचिका पर SC में EC का हलफनामा
'SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए, फॉर्म-6 में बदलाव नहीं', विपक्षी दलों की याचिका पर SC में EC का हलफनामा
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
भारतीय नौसेना की एयर-पावर बनेगा रफाल-M, गोवा में चल रहा ऑपेशनल ट्रायल
भारतीय नौसेना की एयर-पावर बनेगा रफाल-M, गोवा में चल रहा ऑपेशनल ट्रायल
पुलिस की लापरवाह जांच के चलते 6 साल तक जेल में रहा निर्दोष, अब SC ने दिलवाया मुआवजा
पुलिस की लापरवाह जांच के चलते 6 साल तक जेल में रहा निर्दोष, अब SC ने दिलवाया मुआवजा

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget