एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले के पीछे कौन? जम्मू पहुंची NIA की टीम, जेल में बंद आतंकियों के दो मददगारों से की पूछताछ

Jammu Kashmir Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले की जांच तेज हो गई है. NIA की टीम ने जम्मू के कोट भलवाल जेल का दौरा किया जहां उन्होंने निसार अहमद और मुश्ताक हुसैन नामक दो संदिग्धों से पूछताछ की.

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले की जांच में जुटी एनआईए की टीम अब सबूत तलाशने के लिए जम्मू पहुंची है. जांच एजेंसी ने जम्मू के कोट भलवाल जेल में बंद दो आतंकियों से पूछताछ की है. पहलगाम हमले की जांच में जुटी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को पुंछ जिले के मेंढर तहसील के भट्टा दुरियन से गिरफ्तार आतंकियों के दो मददगारों से पूछताछ की. यह दोनों आरोपी जम्मू की कोट भलवाल जेल में बंद हैं. आतंकियों के इन मददगारों पर ढांगरी और भट्टा दुरियन आतंकी हमलों में शामिल आतंकियों की घुसपैठ कराने का आरोप है.

सूत्र बताते हैं कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भी जम्मू के राजौरी के डांगरी में हुए आतंकी हमले में शामिल दो आतंकी शामिल हो सकते हैं. सूत्रों ने बताया कि कोट भलवाल जेल में जिन दो आतंकवादियों के मददगारों से पूछताछ हुई है उनकी पहचान निसार अहमद  और मुश्ताक हुसैन के रूप में हुई है. दोनों भट्टा दुरियन, मेंढर के निवासी हैं. निसार और मुश्ताक गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत जम्मू के कोट भलवाल जेल में बंद हैं. निसार और मुश्ताक को 1 जनवरी, 2023 को राजौरी जिले के ढांगरी आतंकी हमले में कई दिनों की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिसमें सात नागरिक मारे गए थे.

आतंकवादियों ने पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा से की थी घुसपैठ

एनआईए की माने तो जांच के दौरान यह सामने आया कि ढांगरी और भट्टा दुरियन आतंकी हमलों को अंजाम देने वाले पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा से घुसपैठ की थी और निसार और मुश्ताक ने इस तरफ उनकी घुसपैठ में मदद की थी. उन्होंने आतंकवादियों के लिए रहने, भोजन और अन्य आवश्यक चीजों की भी व्यवस्था इन्हीं दो आरोपियों ने की थी.

गौरतलब है कि डांगरी हमले में शामिल एक या दो आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है, जबकि दो से तीन अभी भी जीवित हैं और 22 अप्रैल को पहलगाम नरसंहार में उनकी संलिप्तता का संदेह है. सूत्रों ने बताया कि एनआईए ने निसार और मुश्ताक से पूछताछ के दौरान पाकिस्तानी आतंकवादियों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की, जिसमें जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में विभिन्न स्थानों पर उनके संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी शामिल है. उन्होंने कहा, "अगर एनआईए को उनसे आगे की पूछताछ की आवश्यकता होती है, तो आतंकी सहयोगियों को अदालत से रिमांड पर लिया जा सकता है."

कैसे अपने ठिकाने तक पहुंचे आतंकी?

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) से संचालित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के शीर्ष कमांडरों में से एक अबू कताल ने निसार और मुश्ताक को संभाला था और उन्हें पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा से पाकिस्तानी आतंकवादियों की घुसपैठ कराने, उनके लिए भोजन के अलावा सुरक्षित रहने की व्यवस्था करने और फिर आतंकी हमलों को अंजाम देने में उनकी मदद करने का निर्देश दिया था. सूत्रों ने बताया कि निसार और मुश्ताक ने पाकिस्तानी आतंकवादियों को नियंत्रण रेखा से उनके ठिकानों तक पहुंचाया और उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में मदद की, जब तक कि दोनों की पहचान नहीं हो गई और उन्हें गिरफ्तार नहीं कर लिया गया. उन्होंने कहा कि दोनों पाकिस्तानी आतंकवादियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग दे सकते हैं जो दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में भी शामिल हो सकते हैं.

 ये भी पढ़ें-

'हमें भी सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने का अधिकार', भारत से तनाव के बाद अलग-थलग पड़ा पाकिस्तान, अब UN में गिड़गिड़ाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget