एक्सप्लोरर

पुलवामा हमले का पाकिस्तान कनेक्शन, ये रहे सबूत

NIA को पुलवामा हमले से जुड़े कुछ सबूत हाथ लगे है जो पाकिस्तान की साजिश को दर्शाते दिख रहे है. जांच एजेंसियों को मामले के मास्टरमाइंड उमर फारूक का पाकिस्तानी पहचान पत्र बरामद हुआ है.

दिल्ली: पुलवामा हमले के सीधे तार पाकिस्तान से जुड़ने के सबूत NIA के हाथ लगे हैं. जांच एजेंसी को मसूद अजहर के भतीजे और इस मामले के मास्टरमाइंड उमर फारूक का पाकिस्तानी पहचान पत्र बरामद हुआ है. एनआईए को जांच के दौरान ऐसे अनेक अहम सबूत हाथ लगे हैं जो खुद पाकिस्तानी आतंकवादियों ने साजिश के दौरान खींचकर-बनाकर अपने आकाओं को पाकिस्तान भेजे थे. इनमें पुलवामा में सीआरपीएफ की बस को उड़ाने वाले बम के फोटो भी शामिल है.

भारत में आतंक फैलाने के मामले को लेकर पाकिस्तान एक बार फिर सबूतों के घेरे में है. पुलवामा हमले की जांच के दौरान जांच एजेंसी एनआईए को बहुत सबूत मिले हैं. इस हमले का मास्टरमाइंड कुख्यात आतंकवादी मसूद अजहर का भतीजा उमर फारूक पाकिस्तान से आया था. साथ ही उसने पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के कहने पर पुलवामा हमले को अंजाम दिया था. एनआईए को मामले की जांच के दौरान उमर फारूक का पाकिस्तानी पहचान पत्र बरामद हुआ है. पाकिस्तानी पहचान पत्र पर पाकिस्तान की मोहर भी है उसका कोड नंबर भी है और मोहम्मद उमर फारूक के बारे में पूरी जानकारी भी है.

इस कार्ड पर स्पष्ट तौर पर लिखा हुआ है-

1- मोहम्मद उमर फारूक पिता का नाम- मोहम्मद इब्राहिम अतहर.

2- जन्मतिथि 20 अगस्त 1996

3- पाकिस्तानी पहचान पत्र नंबर 312024271643 -1 जारी करने की तिथि 3 सितंबर 2014

4- वैधता की तिथि 3 सितंबर 2021

एनआईए के एक आला अधिकारी ने बताया की जांच के दौरान एनआईए की टीम उन तमाम मुठभेड़ वाली जगहों पर गई जहां पुलवामा हमले में शामिल आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी. वहां से बरामद सामान में उमर फारूक का यह पाकिस्तानी पहचान पत्र भी बरामद हुआ था. उमर फारुक मौलाना मसूद अजहर का सगा भतीजा है और उसके पिता का नाम है इब्राहिम अतहर है. ये वहीं इब्राहिम अतहर है जो भारतीय जहाज आईसी 814 की हाईजैकिंग में मुख्य आरोपी था.

उसने अपने भाई को छुड़ाने के लिए इस जहाज का हाईजैक किया था. एनआईए के एक आला अधिकारी ने बताया कि यह आतंकी पुलवामा हमले की साजिश के दौरान अपनी हर गतिविधि की जानकारी पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेजते रहते थे. चाहे वह हमले के लिए तैयार किया जा रहा बम हो या फिर वहां पर और किस कश्मीरी को कट्टर आतंकवादी बनाने की तैयारी की जा रही हो. उससे जुड़ी हर जानकारी व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों के जरिए समय-समय पर भेजी जाती थीं.

एनआईए को जांच के दौरान इस मामले में जो इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए जब उनकी जांच की गई तो उनमें  अनेकों फोटो भी बरामद हुए. बरामद हुई तस्वीरों में उन बमों की भी फोटो है जिनके जरिए 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ की गाड़ी को उड़ाया गया था. साथ ही इन तस्वीरों में इंसा जान नाम की लड़की की भी तस्वीर शामिल है जिसमें वह एमपी फाइव राइफल और पिस्तौल के साथ इस मामले के एक मुख्य आरोपी उमर फारूक के साथ बैठी नजर आ रही है. जान वही लड़की है जिसके घर में यह पाकिस्तानी आतंकवादी साजिश के दौरान छुपे थे. जांच के दौरान एनआईए ने इंशा जान और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है. एनआईए के मुताबिक उमर फारूक इंशा जान को भी अपनी उसी कट्टर मानसिकता की तरफ धीरे-धीरे धकेल रहा था जिसमें उसने आदिल दार को धकेला था और बाद में आदिल सुसाइड बॉम्बर बन गया था.

जांच के दौरान यह अहम खुलासा भी हुआ है की धमाके को अंजाम देने के लिए जो आरडीएक्स इस्तेमाल किया गया था उसे भारत में घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी कई चरणों में भारत लेकर आए थे. फिलहाल एनआईए के पास जो ठोस सबूत मौजूद हैं पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनका जवाब देने में काफी मुश्किल हो सकती है.

यह भी पढ़ें.

एक बार फिर विवादों में घिरे बीजेपी विधायक प्रणव सिंह चैंपियन, बंदूकों से लैस समर्थकों के साथ वीडियो हुआ वायरल

पंजाब में अब तक 23 विधायक हुए हैं कोरोना संक्रमित, सीएम अमरिंदर सिंह ने दी जानकारी

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget