एक्सप्लोरर

मानव तस्करी मामला: एनआईए ने छह लोगों के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र, जानें क्या है पूरा केस

Human Trafficking Case: एनआईए के एक आला अधिकारी ने बताया कि यह मुकदमा 10 जून 2021 को तमिलनाडु के मैंगलोर थाने में विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत दर्ज किया गया था.

Human Trafficking Case: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानव तस्करी करने के आरोप पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने तमिलनाडु के छह व्यक्तियों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट के सामने पेश किया है. इस मामले में आरोप है कि इन लोगों ने अपने श्रीलंकाई सहयोगियों की मदद से श्रीलंका के नागरिकों को कनाडा तथा विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की. इनमें 38 श्रीलंकाई नागरिकों को इसी साल चार बैचों में भारत लाया गया था जो बाद में पकड़े गए थे.

एनआईए के एक आला अधिकारी ने बताया कि यह मुकदमा 10 जून 2021 को तमिलनाडु के मैंगलोर थाने में विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत दर्ज किया गया था. इस मामले में आरोप था कि श्रीलंका के नागरिकों को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है और इसके बदले उनसे लाखों रुपए वसूले जा रहे हैं. पुलिस को यह भी पता चला कि इस अंतर्राष्ट्रीय रैकेट में भारतीयों के अलावा कुछ श्रीलंकाई लोग भी शामिल हैं. पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ श्रीलंकाई नागरिक अवैध तरीके से बिना दस्तावेजों के एक लॉन्ज में रह रहे हैं. सूचना के आधार पर जब पुलिस ने वहां छापेमारी की तो 13 श्रीलंकाई नागरिक पकड़े गए.

एनआईए के एक आला अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि इन श्रीलंकाई नागरिकों से कनाडा आदि भेजने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक वसूल किए गए थे. इन लोगों को यह बताया गया था कि भारत से एक जहाज कनाडा जा रहा है इस आधार पर श्रीलंकाई आरोपियों ने अपने यहां के नागरिकों से धोखाधड़ी की और अपने भारतीय साथियों की मदद से इन लोगों को तमिलनाडु और कर्नाटक भेज दिया. जांच के दौरान पता चला कि ऐसे 38 श्रीलंकाई नागरिकों को इसी साल 27 फरवरी 2021 से 10 अप्रैल 2021 के बीच में चार बैचों में तमिलनाडु और कर्नाटक लाया गया था. इन लोगों से एक करोड़ 84 लाख श्रीलंका की मुद्रा वसूल की गई थी और यह मुद्रा ईशान नाम के श्रीलंकाई ने वसूल की थी.

एनआईए के आला अधिकारी के मुताबिक आज जिन छह भारतीयों के खिलाफ आरोपपत्र कोर्ट के सामने पेश किया गया है, उनमे दिनाकरण उर्फ अय्या काशी विश्वनाथ, रसूल, सद्दाम हुसैन, अब्दुल मोहितू और सुकृत शामिल है. यह सभी तमिलनाडु के रहने वाले बताए जाते हैं. इनके श्रीलंकाई सहयोगियों की भी तलाश की जा रही है मामले की जांच जारी है.

कोयंबटूर रेप केस: वायुसेना प्रमुख ने कहा- पीड़िता का नहीं हुआ ‘टू-फिंगर टेस्ट’, आरोपी के खिलाफ होगी उचित कार्रवाई

Priyanka Gandhi Vadra Arrested: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गिरफ्तार, सीतापुर में कांग्रेस समर्थकों का विरोध जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
सुखोई, राफेल, तेजस... आसमान में दिखेगा भारत का दम, PM मोदी का वाराणसी दौरा
सुखोई, राफेल, तेजस... आसमान में दिखेगा भारत का दम, PM मोदी का वाराणसी दौरा
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, तूफान की वजह से प्रभावित होंगे कई राज्य - पूरा अपडेट
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, तूफान की वजह से प्रभावित होंगे कई राज्य - पूरा अपडेट
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget