एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: NIA की चार्जशीट में दावा- PAK हाई कमिशन के अधिकारियों के संपर्क में था निलंबित डीएसपी देवेंद्र सिंह

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के निलंबित डीएसपी देवेंद्र सिंह समेत 6 आरोपियों के खिलाफ एनआईए की विशेष अदालत में चार्जशीट फाइल कर दी.

जम्मू: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को आतंकियों के साथ पकड़े गए जम्मू कश्मीर पुलिस के निलंबित डीएसपी देवेंद्र सिंह समेत छह आरोपियों के खिलाफ जम्मू में चार्जशीट फाइल कर दी. चार्जशीट के मुताबिक आरोपी डीएसपी दिल्ली में तैनात पाकिस्तानी हाई कमीशन के अधिकारियों के संपर्क में था.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को जम्मू की एनआईए की विशेष अदालत में जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व डीएसपी देवेंद्र सिंह, हिज्बुल आतंकी नावेद बाबू और रफ़ी अहमद राथर, इरफ़ान शफी मीर, तनवीर अहमद वाणी और सईद इरफ़ान अहमद के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी.

गौरतलब है कि इस मामले में पहली एफआईआर 11 जनवरी, 2020 को जम्मू कश्मीर पुलिस ने दर्ज की थी जब पुलिस ने श्रीनगर से जम्मू जा रही एक आई-20 कार से हिज्बुल के दो आतंकियों के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था. आरोप था कि देवेंद्र सिंह इन दो आतंकियों को कश्मीर से जम्मू ले जा रहा था. इस गाड़ी में कश्मीर पुलिस को 1 ऐके 47 राइफल, 3 पिस्तौल और कुछ गोला-बारूद भी बरामद हुआ था.

चार्जशीट में कहा गया है कि आरोपी देवेंद्र सिंह दिल्ली में तैनात पाकिस्तानी हाई कमीशन के कुछ अधिकारियों से कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए संपर्क में था. जांच में सामने आया कि पाकिस्तानी अधिकारी उसे कुछ संवेदनशील जानकारियां जुटाने के लिए इस्तेमाल कर रहे थे.

डीएसपी के साथ गिरफ्तार जम्मू कश्मीर पुलिस के पूर्व कांस्टेबल नावेद बाबू, जो पुलिस फॉर्स से अपना हथियार लेकर भगोड़ा हो गया था, ने कई मासूम लोगों की जान ली है. इसके साथ ही नावेद युवकों को हिज्बुल मुजाहिद्दीन में शामिल करवाने का काम भी करता था.  इस काम के लिए नावेद को पाकिस्तान और कश्मीर के बीच जारी एलओसी व्यापार संघ के पूर्व अध्क्षय तनवीर अहमद वाणी, जो एनआई की गिरिफ्त में है, पैसा देता था. इसके साथ ही आरोपी इस एलओसी व्यापार के ज़रिए पाकिस्तान से हथियार और गोलाबारूद भी भारत लाते थे, जिसे बाद में आतंकियों तक पहुंचाया जाता था.

इस मामले में देवेंद्र सिंह के साथ गिरफ्तार इरफान शफी मीर, जो पेशे से वकील हैं, अपने पाकिस्तान दौरे के दौरान हिज्बुल मुजाहिद्दीन के कई कमांडरों से मिला था और उसे कश्मीर में  पैसे आतंकियों तक पहुंचाने के लिए नए हवाला के ज़रिए का पता लगाने का काम दिया गया था.

जांच में सामने आया है कि दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के अधिकारी शफी मीर को लगातार पैसा दे रहे थे जिसके एवज में वो भारत सरकार के खिलाफ लोगों को सेमिनार के ज़रिए जमा करता था. शफी मीर को पाकिस्तान हाई कमीशन से कश्मीरी युवाओं के पाकिस्तान जाने के लिए वीज़ा प्रक्रिया आसान करने के बदले में भी पैसे मिलते थे.

इस चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि हिज्बुल आतंकी नावेद मुश्ताक़ को सुरक्षाबलों से बचाने के लिए डीएसपी देवेंद्र सिंह ने इरफ़ान शफी के साथ मिल कर उसके जम्मू में छिपने का इंतेज़ाम भी किया था.

यह भी पढ़ें:

भारत और चीन सीमा पर तनाव कम करने पर सहमत, NSA अजित डोभाल और चीनी विदेश मंत्री में हुई बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget