एक्सप्लोरर

केरल सोना तस्करी केस: NIA ने बेंगलुरू से स्वप्ना सुरेश समेत दो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोना तस्करी मामले में स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को बेंगलुरू से गिरफ्तार किया है. मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज है.

तिरुवनंतपुरम: केरल के तिरुवनंतपुरम में राजनयिक चैनल के माध्यम से 30 किलो सोने की तस्करी मामले के दो आरोपियों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है. इस मामले में एनआईए ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था. इस तस्करी मामले में सीमा शुल्क विभाग ने सरिथ नाम के एक आरोपी के पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने स्वप्ना और संदीप नायर को बेंगलुरु से हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि ये दोनों ही सोने की तस्करी के मुख्य आरोपी थे.

एनआईए ने शुक्रवार को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी और कहा था कि उसने मामले की जांच शुरू कर दी है, क्योंकि मामले में अंतर्राष्ट्रीय संबंध हैं. शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि तस्करी के सोने की आय का इस्तेमाल आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए किया जाता है. इस मामले में स्वप्ना, सारिथ, संदीप नायर और फाजिल फरीद के नाम केस दर्ज किया गया था.

रमेश चेन्निथला ने राज्य पुलिस पर लगाया आरोपियों की मदद का आरोप

कस्टम कमिश्नर सुमित कुमार ने कहा, 'कोई भी चाहे कितने भी उच्च पद पर क्यों न हो, कानून उनके ऊपर है.' बता दें कि केरल में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने राज्य पुलिस पर आरोपियों की मदद करने का आरोप लगाया था.

चेन्निथला ने कहा कि स्वप्न सुरेश और संदीप लॉकडाउन लागू होने के बावजूद बेंगलुरु कैसे पहुंच सकते हैं? इससे यह साफ पता चलता है कि पुलिस ने उनकी मदद की. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने भी ट्वीट कर ऐसा ही आरोप लगाया है.

इससे पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने कहा था कि सोना तस्करी मामले में मुख्य महिला आरोपी स्वप्ना सुरेश की तरफ से एक सरकारी परियोजना में नियुक्ति हासिल करने के लिए दिए गए कथित फर्जी डिग्री प्रमाणपत्र को लेकर मिली शिकायत की जांच कराई जायेगी. विजयन ने पत्रकारों से कहा, 'पुलिस को शिकायत मिली है. इसकी जांच कराई जायेगी.'

गृह मंत्रालय ने गुरुवार को दी थी एनआईए को छानबीन की इजाज़त

वहीं, गृह मंत्रालय ने इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को छानबीन करने की गुरुवार को इजाजत दे दी थी. इसके बाद एजेंसी ने चार लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया था. एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया था कि एजेंसी ने अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

बता दें कि तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीते रविवार को एक राजनयिक के नाम वाले सामान से सीमा शुल्क अधिकारियों ने 30 किलो सोना बरामद किया था. शुरुआती जांच में एक महिला की संदिग्ध संलिप्तता के बारे में पता चला, जो मुख्यमंत्री के अधीन सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में काम करती थी.

यह भी पढ़ें- 

उज्जैन पुलिस की तफतीश खत्म, SP ने बताया- यहां अकेला आया था हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे

कश्मीरी अलगाववादी नेता अशरफ सेहराई गिरफ्तार, पिछले साल 5 अगस्त से ही थे नजरबंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप

वीडियोज

Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget