एक्सप्लोरर

उज्जैन पुलिस की तफतीश खत्म, SP ने बताया- यहां अकेला आया था हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे

कुख्यात अपराधी विकास दुबे को लेकर उज्जैन पुलिस की तफतीश खत्म हो गई है. एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर विकास बस से उज्जैन आया था.

भोपाल: कुख्यात अपराधी विकास दुबे को लेकर उज्जैन पुलिस की तफतीश तकरीबन खत्म हो गयी है. दो दिन की पड़ताल के बाद विकास दुबे के उज्जैन आने से लेकर पकड़े जाने तक का पूरा घटनाक्रम सामने आ गया है. एसपी मनोज कुमार सिंह की दी गयी जानकारी के मुताबिक विकास दुबे गुरूवार तड़के तीन पचपन पर बाबू बस सर्विस की झालावाड से आने वाली बस से उज्जैन के नानाखेड़ा बस स्टेंड उतरा और बंटी के आटो में बैठ गया. आटो में आने के बाद उसने बंटी से पचास रूपये में भाड़ा तय किया और रात में तीन होटल देखी, वो यहां पर तीन चार दिन रूकना चाहता था. मगर ये होटल या तो बंद रहीं या होटल वालों ने उससे आधार कार्ड मांगा मगर उसके पास आधार कार्ड नहीं था. इसलिये होटल में उसे कमरा नहीं मिला तो विकास बंटी के आटो से वो सीधे राम घाट आ गया और स्नान कर मंदिर पहुंचा जहां उसे पहचान लिया गया.

अकेला उज्जैन आया था विकास दुबे

एसपी ने बताया कि शुरूआती पूछताछ में विकास दुबे गुमराह करता रहा. वह उज्जैन में अपने पहचान के कुछ लोगों के नाम बताता रहा था, लेकिन जब हमने उन तमाम लोगों से पूछताछ की तो कोई संपर्क नहीं मिला. इसके बाद बस से आने जाने आटो में बैठने से लेकर मंदिर तक का फुटैज पुलिस ने खंगाला तो सारी बातें साफ हो गयीं.

बस से उतर कर आटो में होटल और फिर घाट तक ले जाने वाले बंटी से पूछताछ में पता लगा कि उसका कोई मूवमेंट शहर में नहीं हुआ. इन सारी बातों की जानकारी उज्जैन पुलिस ने यूपी एसटीएफ को दे दी है. एसटीएफ की कोई टीम उज्जैन में अब नहीं है. इन दो दिनों में अनेक लोगों से पूछताछ की गयी ओर कई फोनों की सीडीआर निकाल कर तफतीश की गयी. सारी बातों से साफ है कि विकास भटकते हुए उज्जैन आया था कहीं उसे पनाह नहीं मिल रही थी और वो अकेला ही आया था.

बंटी ने भी बताया की वो तीन होटल में गया रात रुकने मगर होटल वालों ने उसे बिना आधार कार्ड के कमरा नहीं दिया तो वो फिर घाट आकर नहाने चला गया और फिर मंदिर गया, जहां उसे पहचान कर पकड़ लिया गया.

यह भी पढ़ें-

गुजरातः राज्यमंत्री के समर्थकों को बिना मास्क घूमने पर रोका, बाद में महिला पुलिसकर्मी ने दिया इस्तीफा

Weather Updates: दिल्ली वालों को आज गर्मी से मिल सकती है राहत, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget