एक्सप्लोरर

NIA ने बेंगलुरु में संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार, दो साल से था अलकायदा के संपर्क में, पेशे से है सॉफ्टवेयर इंजीनियर

Bengaluru Terrorist Arrest: संदिग्ध आतंकवादी की पहचान आरिफ के रूप में हुई है. आरोपी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और आईएसआईएस में शामिल होना चाहता था.

NIA Arrested Terrorist: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार (11 फरवरी) को बेंगलुरु (Bengaluru) में एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. संदिग्ध की पहचान आरिफ के रूप में हुई है, जो बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर रहा था. वह दो साल से आतंकी संगठन अलकायदा (Al Qaeda) के संपर्क में था. एनआईए (NIA) ने आगे की जांच के लिए उसका लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए हैं.

सूत्रों के मुताबिक, वह दो साल से अधिक समय से इंटरनेट पर आतंकियों के संपर्क में था. वह इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल होने के लिए ईरान और अफगानिस्तान जाना चाहता था. हालांकि, अभी तक उसके किसी घटना में शामिल होने का सबूत नहीं मिला है. 

कोलकाता से पकड़े थे आईएसआईएस आतंकी

इससे पहले कोलकाता टास्क फोर्स ने बीते जनवरी के महीने में तीन संदिग्ध आईएसआईएस आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ही अब इस मामले की जांच कर रही है. एनआईए ने मंगलवार को कोलकाता की एक विशेष अदालत के समक्ष एफआईआर पेश की. याचिका पर सुनवाई के बाद, एनआईए के विशेष न्यायाधीश ने कोलकाता पुलिस एसटीएफ को आगे की जांच के लिए केस डायरी और सभी संबंधित दस्तावेज एनआईए अधिकारियों को सौंपने का निर्देश दिया था. 

लंबे समय से मोस्ट वांटेड की लिस्ट में थे

कोर्ट के इस आदेश के बाद अब से एनआईए ने जांच का जिम्मा संभाल लिया है. एनआईए सूत्रों के मुताबिक, तीनों आरोपी लंबे समय से एनआईए की मोस्ट वांटेड की सूची में थे. उनमें से दो, मो. सद्दाम और सैयद अहमद, पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के निवासी हैं. एक और संदिग्ध आतंकवादी, अब्दुल रकीब कुरैशी को एसटीएफ ने मध्य प्रदेश के खंडवा से गिरफ्तार किया था. 

अब्दुल रकीब कुरैशी को पहले तीन बार गिरफ्तार किया गया था और दोषी ठहराया गया था. उसे दो बार यूएपीए (UAPA) के तहत दोषी ठहराया गया था और वह लंबे समय तक जेल में रहा था. जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर आईएसआईएस (ISIS) मॉड्यूल से संपर्क किया. वहीं गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी (Terrorist) सद्दाम पिछले दो साल से आईएसआईएस के संपर्क में है. 

ये भी पढ़ें- 

Maulana Madani: 'BJP-RSS से कोई अदावत नहीं', जमीयत चीफ मदनी ने हिंदुत्व-पाकिस्तान-इस्लाम पर कही ये बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
CJP Protest Highlights: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget