एक्सप्लोरर

सोते बच्चे के साथ सूटकेस खींचने के मामले में पंजाब और यूपी सरकार को NHRC का नोटिस

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पंजाब और उत्तर प्रदेश सरकारों को नोटिस जारी किया है.एनएचआरसी ने चार हफ्ते के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

नई दिल्ली: लॉकडाउन के दौरान आगरा राजमार्ग पर एक प्रवासी महिला द्वारा बेबसी में बच्चे को अटैची पर लटकी हुई अवस्था में सुलाकर खींचने की तस्वीर सामने आई थी. अब इस मामले मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पंजाब और उत्तर प्रदेश सरकारों को नोटिस जारी किया है. आयोग ने शुक्रवार को एक वक्तव्य में कहा कि वह अभूतपूर्व स्थिति से भलीभांति परिचित है और लॉकडाउन के दौरान आ रही मुश्किलों को दूर करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें गंभीरता से प्रयास कर रहे हैं.

उसने आगे कहा, ''लेकिन हैरानी की बात है कि बच्चे और उसके परिवार के दर्द और तकलीफ को स्थानीय अधिकारियों को छोड़कर रास्ते में मिलने वाले कई लोगों ने महसूस किया.'' आयोग ने कहा कि अगर स्थानीय अधिकारी सतर्क होते तो उस परेशान परिवार और ऐसी तकलीफों का सामना कर रहे अन्य लोगों कुछ राहत तत्काल पहुंचाई जा सकती थी. उसने कहा, ''यह घटना मानवाधिकार के उल्लंघन के समान है और इसमें एनएचआरसी के हस्तक्षेप की आवश्यकता है.''

 

View this post on Instagram
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv) on

एनएचआरसी ने कहा कि उसने पंजाब और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों और आगरा के जिला मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी कर चार हफ्ते के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

ये था मामला

लॉकडाउन की वजह से मजदूरों का पैदल पलायन नहीं रुक रहा है. इसी दौरान मजदूरों की कठिनाईयों की कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जो व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं. दरअसल, झांसी जिले के महोबा के डेढ़ दर्जन के लगभग लोग पंजाब से पैदल अपने घर जाने के लिए निकले. इनके छोटे-छोटे बच्चों के पैरों में कदम भर चलने की भी ताकत नहीं बची तो मां ने सूटकेस पर बच्चे को लटका दिया और सूटकेस को रस्सी से खींचने लगीं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरस हो गया.

यह भी पढ़ें-

यूपी के औरैया में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में 23 मजदूरों की मौत, 15 जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget