एक्सप्लोरर

'मुस्लिम या दलित' कौन लेगा जगदीप धनखड़ की जगह? देश के अगले उपराष्ट्रपति के लिए ये नाम चल रहे आगे

Vice President election: मौजूदा रिपोर्ट के मुताबिक अगला उपराष्ट्रपति बीजेपी से ही होगा. जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद जल्द ही उपराष्ट्रपति का चुनाव होगा.

जगदीप धनखड़ के बाद देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा, इस पर सभी की निगाहें हैं. सूत्रों के मुताबिक यह बात लगभग तय है कि अगला उपराष्ट्रपति भारतीय जनता पार्टी से ही होगा और उसके साथ सभी सहयोगी दल भी हैं, लेकिन सवाल यह है कि बीजेपी किसे अपना उम्मीदवार बनाएगी. इस बार दलित या मुस्लिम चेहरे को मौका दिया जा सकता है. इस लिस्ट में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का नाम भी शामिल है.

निर्वाचन आयोग ने बुधवार (23 जुलाई) को बताया कि उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. धनखड़ के इस्तीफा देने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी नए चेहरे की तलाश में है. वह ऐसे शख्स को उम्मीदवार बनाएगी जो जातीय समीकरण में फिट बैठे.

थावर चंद गहलोत

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और दलित समुदाय के प्रमुख चेहरा माने जाने वाले थावर चंद गहलोत उपराष्ट्रपति पद के दावेदार माने जा रहे हैं. वे मध्य प्रदेश से राज्यसभा के सांसद रह चुके हैं और सदन के नेता भी रह चुके हैं. गहलोत मोदी सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री भी रह चुके हैं. उनके पास प्रशासनिक अनुभव भी है और संगठन में मजबूत पकड़ भी है. गहलोत भाजपा के उम्मीदवार बन सकते हैं.

आरिफ मोहम्मद खान

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को भी उपराष्ट्रपति पद का दावेदार समझा जा रहा है. वे मुस्लिम चेहरा होने के साथ-साथ बीजेपी के करीबी भी माने जाते हैं. आरिफ मोहम्मद खान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हैं. अगर बीजेपी उन्हें उम्मीदवार बनती है तो वे तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं. मुस्लिम चेहरा होने की वजह से विपक्ष विरोध नहीं कर पाएगा.

ओम माथुर

भारतीय जनता पार्टी के सीनियर लीडर ओम माथुर सिक्कम के राज्यपाल हैं. वे राजस्थान से हैं और उनकी पहचान जमीनी कार्यकर्ता के रूप में रही है. माथुर संगठनात्मक कौशल में भी मजबूत हैं. वे बिहार, झारखंड, गुजरात और उत्तर प्रदेश समेत तमाम राज्यों में अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget