एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामलाः याचिकाकर्ता ने कहा- केस के 'असली अपराधियों' तक नहीं पहुंची CBI, SC 2 हफ्ते बाद करेगा सुनवाई

याचिकाकर्ता की नई अर्ज़ी में कहा गया है कि सीबीआई ने 18 दिसंबर को जो चार्जशीट दाखिल की है, उसमें बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामलों में लगने वाली पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं. लेकिन आईपीसी की संगीन धाराओं को छोड़ दिया गया है.

नई दिल्लीः मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले की याचिकाकर्ता ने सीबीआई पर 'असली अपराधियों' के खिलाफ जांच न करने का आरोप लगाया है. सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में ये भी कहा गया है कि निचली अदालत में दाखिल चार्जशीट में हत्या, सामूहिक बलात्कार जैसी धाराओं को शामिल नहीं किया है. इससे मामला कमज़ोर हो सकता है. सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर 2 हफ्ते बाद सुनवाई को तैयार हो गया है.

याचिकाकर्ता निवेदिता झा की नई अर्ज़ी में कहा गया है कि सीबीआई ने 18 दिसंबर को जो चार्जशीट दाखिल की है, उसमें बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामलों में लगने वाली पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं. लेकिन आईपीसी की संगीन धाराओं को छोड़ दिया गया है. मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में हत्या, सामूहिक बलात्कार, जबरन वेश्यावृति जैसे अपराध हुए. पर इनसे जुड़ी धाराएं आरोपियों पर नहीं लगाई गईं.

अर्ज़ी में आगे कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने जांच सीबीआई को इसलिए सौंपी थी क्योंकि बिहार पुलिस की जांच सही दिशा में जाती नहीं लग रही थी. लेकिन सीबीआई भी मामले के असली दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए गंभीर नहीं लग रही. मुख्य आरोपी अपने दोस्तों और पहचान वालों को शेल्टर होम में लाता था. बच्चियों ने बताया है कि वहां बाहर से बहुत से 'अंकल' आते रहते थे. सीबीआई ने इन 'अंकल' लोगों की पहचान और उनकी जांच की कोशिश नहीं की. ऐसा लगता है कि सीबीआई उन्हें बचाना चाह रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने जांच सीबीआई को सौंपने के बाद मुकदमे को दिल्ली की साकेत कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया था. निचली अदालत चार्जशीट पर संज्ञान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर चुकी है. ऐसे में याचिकाकर्ता की मांग थी कि सुप्रीम कोर्ट जल्द से जल्द मामले को देखे. कोर्ट ने उनके वकील को 2 हफ्ते बाद सुनवाई के भरोसा दिया.

याचिका में ये मांग भी की गई है कि शेल्टर होम में हुए बलात्कार और हत्या के हर मामले के लिए अलग-अलग मुकदमा चले. सीबीआई ने जिस तरह सभी मामलों की एक साझा चार्जशीट दाखिल की है, उससे आरोपियों को राहत मिल सकती है.

पंजाब: AAP से निलंबित नेता हरिंदर सिंह खालासा बीजेपी में हुए शामिल मिशन शक्ति पर पीएम का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- हम ASAT कह रहे थे वो थिएटर का सेट समझ रहे थे न्यूनतम आय गारंटी: PM मोदी का राहुल गांधी पर बड़ा वार, कहा- जो खाते नहीं खुलवा सके वो पैसे देने की बात कर रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget