एक्सप्लोरर

Corona Virus: कोरोना वायरस का एक और सब वेरिएंट मिला, इन्साकॉग ने चेताते हुए कही ये बात

Corona New Variant: कोरोना के नए वेरिएंट सामने आ रहे हैं. इस बार कोरोना के बीए.2 के भी सब वेरिएंट का पता चला है. इस वेरिएंट को बीए.2.38 कहा गया है. इस वेरिएंट को लेकर इन्सकॉग ने भी चेताया है और कहा है...

Sub Variant Of Corona: कोरोनो वायरस (Corona Virus) ने दुनिया भर को परेशान करके रखा हुआ है. जैसे ही लगता है कि ये अब शांत हो चुका है वैसे ही दोबारा से हमला कर देता है. कोरोना के एक के बाद एक नए वेरियंट सामने आ रहे हैं.  देश में कोरोना वायरस के एक और सब वेरिएंट की पहचान हुई है. ये सब वेरिएंट BA.2 से निकला है और इसकी पहचान BA. 2.38 के रूप में हुई है.

हालांकि राहत की खबर ये है कि अब तक इसके गंभीर मामले सामने नहीं आए हैं और न ही कोई ऐसे सबूत मिले हैं. रविवार को केंद्र सरकार की समिति इन्साकॉग ने करीब डेढ़ महीने बाद बयान जारी करते हुए कहा है कि हाल ही में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब वेरिएंट बीए.2 से एक और नए सब वेरिएंट बीए.2.38 की पहचान हुई है. कुछ लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई जिनमें यह उप स्वरूप था लेकिन बाद में जांच में पता चला है कि मृतक संक्रमित होने से पहले किसी न किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे.

एक और सब वेरिएंट का लगा पता

एक के बाद एक कोरोना के नए-नए वेरिएंट ने साइंसदानों की नाक में दम कर दिया है. अब बीए.5 मुसीबत बन गया है. अमेरिका और यूरोप में ओमीक्रोन (Omicron) के इस नए वेरिएंट ने हड़कंप मचा दिया है. यह तेजी से फैल रहा है. भारत में भी इसके मामले सामने आए हैं. ऐसे में एहतियात जरूरी है. बीए.5 बेहद चकमेबाज है. अमेरिका सहित कई देशों में कुछ ही समय में इसने अन्‍य सभी वेरिएंट को खिसका दिया है. यानी कोरोना के ज्‍यादातर मामलों में बीए.5 देखने को मिल रहा है. इसके साथ एक बड़ी समस्‍या है. इन्‍फेक्‍शन के बाद बीए.5 कुछ हफ्तों के अंदर दोबारा संक्रमित कर सकता है. इस तरह संक्रमित होने पर लोग एक ही महीने में फिर बीमार पड़ सकते हैं.

देश में इस वायरस को फैलने में क्‍यों नहीं लगेगा समय?

कोरोना (Corona) को लेकर एहतियात में कमी आई है. तमाम तरह की बंदिशें हटा दी गई हैं. एयर ट्रैवल (Air Travel) करीब-करीब कोरोना के पहले के स्‍तर पर पहुंच चुका है. राजनेता अब कोरोना वायरस के बारे में बहुत ज्‍यादा बात नहीं कर रहे हैं. कह सकते हैं कि यह अब मसला नहीं रह गया है. लोगों ने भी मास्‍क लगाना और सोशल डिस्‍टेंसिंग को फॉलो करना छोड़ दिया है. यह रवैया खतरनाक है. पहले कोरोना के तांडव को देखा जा चुका है. यह वायरस तेजी से फैल सकता है. ऐसे में एहतियात बरतना बेहद जरूरी है. 

ये भी पढ़ें: Delhi Corona Update: दिल्ली में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 433 नए मामले

ये भी पढ़ें: Corona Update: कोरोना संक्रमण के 16678 नए मामले सामने आए, 26 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget