एक्सप्लोरर

New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में कौन-कौन हो रहा शामिल, कितनी पार्टियां कर रही विरोध, जानिए पूरी लिस्ट

New Parliament Inauguration: नए संसद भवन के उद्घाटन में शामिल होने के लिए न्योता भेज दिया गया है. इसमें देश की प्रमुख हस्तियां शामिल हैं. वहीं इसका विरोध भी किया जा रहा है.

Parliament Building Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (28 मई) को नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं. इस कार्यक्रम को भव्य बनाए जाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इसी क्रम में प्रोग्राम में शामिल होने वाले अतिथियों की लिस्ट भी सामने आई है. इसके लिए कई नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के पूर्व अध्यक्ष और सभापति भी शामिल हैं.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला रविवार (28 मई) को नए संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के सांसदों को फिजिकल और डिजिटल दोनों रूपों में निमंत्रण भेजा गया है.

इन गणमान्यों को भी भेजा गया निमंत्रण

इसी के साथ सूत्रों के मुताबिक, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को भी निमंत्रण भेजा जा चुका है. सूत्रों ने बताया, “दोनों सदनों के मौजूदा सदस्यों के अलावा, लोकसभा के पूर्व अध्यक्षों और राज्यसभा के पूर्व सभापतियों को भी निमंत्रण भेजा गया है. सभी मुख्यमंत्रियों को भी उद्घाटन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है.“

वहीं, राज्यसभा के मौजूदा उप सभापति हरिवंश के इस समारोह में शामिल होने की संभावना है. इसके अलावा भारत सरकार के सभी मंत्रालयों के सचिवों को भी निमंत्रण भेजा गया है. नए संसद भवन के चीफ आर्किटेक्ट बिमल पटेल और उद्योगपति रतन टाटा को भी आमंत्रित किया गया है. दरअसल, टाटा प्रोजेक्ट्स ने इस संसद भवन के निर्माण का ठेका लिया था. साथ ही यह केंद्र की सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास योजनाओं का भी हिस्सा था. इसके साथ ही फिल्मी हस्तियों और खिलाड़ियों सहित कुछ प्रमुख हस्तियों को भी निमंत्रण दिया गया है.  

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति देंगे बधाई संदेश

सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस मौके पर बधाई संदेश देने की संभावना है. इस दौरान नए संसद भवन में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला एक भाषण देंगे और पीएम मोदी के भाषण देने की संभावना है. संसद के सभी सदस्य लोकसभा कक्ष में ही बैठेंगे. इस कक्ष में 800 से अधिक लोग बैठ सकते हैं.

कौन-कौन सी पार्टियां कर रहीं विरोध?

नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हो रहा है, इसका विरोध कई पार्टियां कर रही हैं. इन दलों की मांग है कि उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करें. कांग्रेस समेत 21 विपक्षी दलों ने इसका बायकॉट किया है. इन दलों में कांग्रेस, डीएमके (द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम), आम आदमी पार्टी, शिवसेना (उद्धव ठाकरे), समाजवादी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), सीपीआई, केरल कांग्रेस (मणि), विदुथलाई चिरुथिगल कच्ची, आरएलडी, टीएमसी, जेडीयू, एनसीपी, सीपीआई (एम), आरजेडी, एआईएमआईएम, एआईयूडीएफ, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, नेशनल कांफ्रेंस, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी और मरुमलार्ची द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (एमडीएमके) शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: New Parliament Inauguration: पीएम मोदी अधीनम संतो से मिले, सौंपा सेंगोल, क्या कुछ बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना हादसा: तेज रफ्तार लॉरी-बस की भिड़ंत, 5 की हालत गंभीर
तेलंगाना हादसा: तेज रफ्तार लॉरी-बस की भिड़ंत, 5 की हालत गंभीर
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget