एक्सप्लोरर

नए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्विटर पर भी संभाला कामकाज

विदेश मंत्री जयशंकर ने अपनी पूर्व बॉस और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के प्रति सम्मान जताया. पहले ट्वीट में उन्होंने कहा कि मैं अपनी पूर्ववर्ती सुषमा स्वराज के पदचिह्नों पर चलकर गर्व महसूस कर रहा हूं.

नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय का कामकाज संभालने के बाद ने विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर आज सुबह ट्विटर पर भी सक्रिय हो गए. इस मंत्रालय में तीन साल तक विदेश सचिव रहे जयशंकर यूं तो 2017 से ही ट्विटर पर मौजूद थे, मगर अपना पहला ट्वीट उन्होंने 1 जून 2019 को सुबह करीब साढ़े 10 बजे ही किया. पहले ट्वीट में उन्होंने जहां सबसे मिली शुभकामनाओं पर शुक्रिया कहा वहीं इस जिम्मेदारी के लिए आभार भी जताया.

इतना ही नहीं विदेश मंत्री जयशंकर ने अपनी पूर्व बॉस और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के प्रति भी सम्मान जताया. पहले ट्वीट में उन्होंने कहा कि मैं अपनी पूर्ववर्ती सुषमा स्वराज के पदचिह्नों पर चलकर गर्व महसूस कर रहा हूं. इसी क्रम में दूसरा ट्वीट कर उन्होंने कहा कि "विदेश मंत्रालय में हमारी टीम 24x7 आपकी मदद के लिए तत्पर है. अपने सहयोगी वी मुरलीधरन के साथ इन प्रयासों की अगुवाई करने में मुझे खुशी है."

जयशंकर ने ट्विटर पर व विभिन्न देशों के विदेशमंत्रियों से मिली शुभकामनाओं और बधाई संदेशों का भी जवाब दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने ट्विटर पर मदद मांगते सन्देशों का सक्रियता से संज्ञान लेना शुरू कर दिया जिसके लिए सुषमा स्वराज ने अपनी एक खास पहचान बनाई थी.

इस बीच बीते 48 घण्टों में डॉक्टर जयशंकर के ट्विटर फॉलोवर्स की संख्या कई गुना बढ़ गई. खबर लिखे जाने तक 1.18 लाख हो गई थी. जबकि शनिवार सुबह 9 बजे तक यह आंकड़ा 54 हज़ार ही थी. हालांकि विदेश मंत्रालय छोड़ने तक सुषमा स्वराज के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या 1.27 करोड़ तक पहुंच चुकी थी. अंतर इस बात का भी है कि सुषमा स्वराज जहाँ राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भी ट्विटर पर फॉलो नहीं करती थीं. वहीं जयशंकर ने ट्विटर सक्रिय होते ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत 9 हस्तियों को फॉलो करना शुरू कर दिया.

महत्वपूर्ण है कि मोदी सरकार ने बीते कुछ सालों में अपनी डिजिटल डिप्लोमेसी को भी नए आयाम तक पहुंचाया है. सुषमा स्वराज की ट्विटर सक्रियता ने विदेश मंत्रालय में लोक शिकायत और जन ज़रूरत के मुद्दों के प्रति नज़रिया ही बदल दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget