दिल्ली वालों को केजरीवाल सरकार की सौगात, अब 200 यूनिट बिजली के लिए देने होंगे 408 रुपये
दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे. इससे पहले केजरीवाल सरकार ने बिजली दरों में कटौती की है. उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की बिजली दरों की तुलना गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, अजमेर से की है.

नई दिल्ली: दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए बिजली दरों में कटौती की है. उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अब 200 यूनिट के लिए सिर्फ 408 रुपये देने होंगे. उन्होंने कहा, "दिल्ली में 2010 में 200 यूनिट बिजली के दाम 539 रुपये थे, 2013 में 928 रुपये, 2018 में 660 रुपये हो गए और आज के बाद यह 408 रुपये हो जाएंगे. ऐसा इसलिए हो सका, क्योंकि आपने ईमानदार सरकार चुनी."
सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में जब 200 यूनिट बिजली 408 रुपये में दी जा सकती है, तो फिर नोएडा-गाजियाबाद में 1310 में क्यों दी जा रही है? उन्होंने कहा, ''दिल्ली के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि पिछले 5 साल से दिल्ली में बिजली के रेट नहीं बढ़े. आज दिल्ली अकेला ऐसा राज्य है जहां बिजली के रेट बढ़े नहीं, घटे हैं"
दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होंगे. इससे पहले बिजली के दर में कटौती की गई है. मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की बिजली दरों की तुलना गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई औरअजमेर से की है.
Congratulations Delhi
For fifth consecutive year NO electricity tariff hike. On the contrary, for fifth consecutive yr, tariffs reduced. Delhi has lowest electricity tariffs in the country now And Del is the only place in India wid 24×7 electricity — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 31, 2019
बिजली दर में कटौती के बाद मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बधाई दी. उन्होंने कहा, ''बधाई हो दिल्ली. लगातार पांचवें साल बिजली की दरों कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. दिल्ली में अब देश में सबसे कम बिजली शुल्क है. दिल्ली पहला राज्य है जहां 24×7 बिजली रहती है.''
Source: IOCL

























