एक्सप्लोरर

Delhi Railway Station Stampede: भगदड़ के बाद जागी सरकार! भीड़ नियंत्रित करने के लिए जानें क्या-क्या की गई हैं तैयारियां?

Delhi Railway Station Stampede: रेलवे ने प्रयागराज जाने वाली सभी स्पेशल ट्रेनें नई दिल्ली के प्लेटफॉर्म-16 से चलाने का फैसला किया है. प्रयागराज जाने वाले यात्री अजमेटी गेट की तरफ से एंट्री करेंगे.

Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के कारण हुए हादसे को लेकर सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं. देश के 60 रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग जोन बनाए जाएंगे. इन सभी बिजी रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया जाएगा.

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीते दिनों भगदड़ के कारण हुई 18 लोगों की मौत को लेकर सरकार ने ये प्लान बनाया है. रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों को भीड़ नियंत्रित करने और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी. यात्रियों को होल्डिंग एरिया में जाने के लिए गाइड किया जाएगा, इसके लिए एरो मार्क किए जाएंगे. 

सेंट्रल वॉर रूम से मॉनिटरिंग 

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रयागराज से 35 रेलवे स्टेशनों को कनेक्ट किया गया है, जिनकी मॉनिटरिंग सेंट्रल वॉर रूम से की जाएगी. ट्रेनों के विलंब होने पर AI की मदद से क्राउड को मॉनिटर किया जाएगा. AI की मदद से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में फुट ओवर ब्रिज पर बैठे लोगों और सीढ़ियों से आने जाने वालों लोगों को मॉनिटर किया जाएगा. हादसे के बाद से अकेले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 200 सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं.

भीड़ को लेकर स्पेशल प्रोग्राम आयोजित होंगे

रेलवे की तरफ से स्टेशनों पर होने वाली भारी भीड़ को लेकर स्पेशल प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा. जिसके तहत यात्रियों, कूली और प्लेटफॉर्म पर दुकान वाले लोगों से फीडबैक भी लिया जाएगा. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की जांच के लिए रेल मंत्री ने कमेटी का गठन किया है. कमेटी में शामिल अधिकारियों ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है. और हादसे को लेकर पूछताछ भी की जा रही है. कमेटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपेगी.

रेलवे ने अब प्रयागराज जाने वाली सभी स्पेशल ट्रेनें नई दिल्ली के प्लेटफॉर्म-16 से चलाने का फैसला किया है. जिन यात्रियों को प्रयागराज के लिए ट्रेन लेनी है, वो सब अजमेटी गेट की तरफ से प्लेटफॉर्म में एंट्री करेंगे.

ये भी पढ़े:

Delhi Railway Station Stampede: दो ट्रेनों का नाम एक जैसा... नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ पर पुलिस ने बताई नई थ्योरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड

वीडियोज

Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित
Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget