एक्सप्लोरर

'हम बारीकी से नजर रखे हुए हैं...', नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पीएम मोदी का आया पहला रिएक्शन

Nepal Gen-Z protest: नेपाल में हिंसक प्रदर्शन में अब तक 22 लोगों के मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि आगजनी और झड़पों की अलग-अलग घटानाओं में 400 से ज्यादा लोग घायल हैं.

नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध और कथित भ्रष्टाचार के विरोध में चल रहे हिंसक प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है. पीएम मोदी ने एक्स पर नेपाली भाषा में ही नेपाल के लोगों के लिए एक संदेश लिखा है. हिमाचल प्रदेश और पंजाब से लौटने के बाद उन्होंने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक में नेपाल की वर्तमान स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाली भाषा में लिखा- "आज हिमाचल प्रदेश और पंजाब के दौरे से लौटने के बाद कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक में नेपाल के घटनाक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. नेपाल में हुई हिंसा हृदयविदारक है. यह जानकर बहुत पीड़ा हुई कि इसमें अनेक युवाओं की जान गई है. नेपाल की स्थिरता, शांति और समृद्धि हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. मैं नेपाल के अपने सभी भाई-बहनों से विनम्र अपील करता हूं कि वे शांति-व्यवस्था बनाए रखें."

पीएम केपी शर्मा ओली का इस्तीफा
देश में जारी हिंसक प्रदर्शन के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सेना का एक हेलिकॉप्टर उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गया है. राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में झड़पों और आगजनी की घटनाओं में अब तक 22 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.

नेपाल में सरकार गठन को लेकर वार्ता और नई नेतृत्व की तैयारी
रबी लामिछाने, बालेन शाह, सेना प्रमुख अशोक राज सिग्देल और प्रदर्शनकारियों के नेता के बीच सरकार गठन को लेकर बातचीत जारी है. इसी बीच सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाए जाने की तैयारी की जा रही है. सुशीला कार्की नेपाल सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget