एक्सप्लोरर

NEET के छात्रों को मिली बड़ी राहत, अब ममता सरकार पश्चिम बंगाल में नहीं लगा सकेगी लॉकडाउन

गृह मंत्रालय की तरफ से जारी की गई नई गाइडलाइन के अनुसार, अब कोई भी राज्य अपने स्तर पर लॉकडाउन नहीं लगा सकेगा.

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय ने अनलॉक 4 की गाइडलाइन जारी कर दी है. नई गाइडलाइन में पश्चिम बंगाल के हजारों छात्रों को बड़ी राहत मिली है. दरअसल, नए दिशा निर्देश के अनुसार कोई भी राज्य अपने स्तर पर अब लॉकडाउन नहीं लगा सकेंगे. इस आदेश से पश्चिम बंगाल सरकार का 11 और 12 सितंबर को पूर्व घोषित लॉकडाउन अपने आप खत्म हो गया है. गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस को 13 सितंबर को NEET की परीक्षा देने वाले छात्रो को राहत के रूप में देखा जा रहा है.

गौरतलब है कि 1 से 6 सितंबर 2020 तक JEE की परीक्षा होनी है जबकि केंद्र सरकार ने 13 सितंबर को देशभर में NEET की परीक्षा कराने की तिथि निर्धारित की है. इन परीक्षाओं को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार समेत पूरा विपक्ष एकजुट है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र लिखकर इन परीक्षाओं को आगे बढ़ाने की मांग की गई है. लेकिन सरकार का मत है कि एकेडमिक सत्र बर्बाद नहीं किया जा सकता. इसलिए परीक्षा होनी जरूरी है.

इन सबके बीच पश्चिम बंगाल के हज़ारों छात्रों के सामने राज्य सरकार के एक निर्णय ने बड़ी समस्या खड़ी कर दी थी. दरअसल, पश्चिम बंगाल सरकार ने 11 और 12 सितंबर को राज्य में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी जबकि 13 सितंबर को नीट की परीक्षा होनी थी. माना जा रहा है कि ममता सरकार ने ये निर्णय इसलिए लिया था, जिससे छात्र स्वतः बाहर आएं और केंद्र सरकार के परीक्षा कराने के फैसला का खुलकर विरोध करें. दरअसल, जब राज्य में दो दिन का लॉकडाउन रहेगा और उसके अगले दिन परीक्षा होगी तो बहुत से छात्रों के सामने संकट खड़ा होगा.

केंद्र सरकार की आज जारी की गई गाइडलाइंस ने छात्रों को सीधे राहत दी है. इसे केंद्र सरकार की तरफ से छात्रों के सामने उत्पन्न हुई समस्या के समाधान के रूप में भी देखा जा रहा है. फिलहाल केंद्र सरकार ने ममता सरकार के हाथ तो बांध दिए, लेकिन एक बार फिर केंद्र और राज्य सरकार में टकराव की संभावना बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें-

वेबसाइटों के जरिए चीनी नागरिक चला रहे थे सट्टेबाजी का रैकेट, ED ने छापेमारी कर फ्रीज किए 47 करोड़ रुपये

Unlock-4 के लिए गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस, जानें क्या खुलेंग-क्या बंद रहेंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आखिर दिल्ली पुलिस ने क्यों कहा- CJP प्रदर्शन से जुड़ा नहीं है NSA आदेश? जानिए पूरा सच
आखिर दिल्ली पुलिस ने क्यों कहा- CJP प्रदर्शन से जुड़ा नहीं है NSA आदेश? जानिए पूरा सच
CJP नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, जंतर मंतर पर लाठीचार्ज के बीच बड़ी खबर
CJP नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, जंतर मंतर पर लाठीचार्ज के बीच बड़ी खबर
देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
CJP Protest LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget