एक्सप्लोरर

NEET पेपरलीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, पटना AIIMS से गिरफ्तार किए चार डॉक्टर

NEET-UG Paper Leak: एम्स पटना के निदेशक जी के पॉल ने कहा, ‘‘सीबीआई एम्स पटना के चार छात्रों को अपने साथ ले गई है. उन्होंने कहा कि एक अधिकारी ने उन्हें छात्रों की तस्वीरें और मोबाइल नंबर भेजे हैं.

NEET-UG Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई की टीम ने गुरुवार (18 जुलाई) को पेपर लीक मामले से जुड़े 4 छात्रों को गिरफ्तार किया है. वहीं, चारों छात्रों को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार किया गया है. सीबीआई का कहना है कि ये चारों स्टूडेंट पटना स्थित एम्स में पढ़ने वाले एमबीबीएस के छात्र हैं.

सीबीआई के मुताबिक, एमबीबीएस के तीसरे वर्ष के तीन छात्रों चंदन सिंह, राहुल अनंत व कुमार शानू और सेकेंड ईयर के एक छात्र करन जैन को पूछताछ के बाद सीबीआई टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने बताया कि एम्स के वरिष्ठ संकाय सदस्यों की मौजूदगी में छात्रों को छात्रावास के उनके कमरों से ले जाया गया. उन्हें बताया गया था कि जांच के लिए छात्रों की जरूरत है. सीबीआई के अधिकारियों का कहना है कि सीबीआई टीम ने हॉस्टल के उनके कमरों को भी सील कर दिया है.

सीबीआई ने की पटना एम्स के 4 छात्रों से की पूछताछ

इस मामले में एम्स पटना के निदेशक जीके पॉल ने बताया, ‘‘सीबीआई एम्स पटना के चार छात्रों को अपने साथ ले गई है. जिसमें चंदन सिंह, राहुल अनंत और कुमार शानू थर्ड ईयर के छात्र हैं और करण जैन सेकेंड ईयर का छात्र है.’उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ अधिकारी ने उन्हें छात्रों की तस्वीरें और मोबाइल नंबर भेजे हैं. पॉल ने बताया कि सीबीआई की एक टीम डीन, छात्रावास वार्डन और निदेशक के ओएसडी (विशेष कार्याधिकारी) की मौजूदगी में छात्रों को ले गई है.

CBI ने कल किए थे 2 आरोपी गिरफ्तार

सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि इससे दो दिन पहले सीबीआई ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के 2017 बैच के सिविल इंजीनियर पंकज कुमार उर्फ ​​आदित्य को मंगलवार को गिरफ्तार किया था. उन पर आरोप है कि कुमार ने हजारीबाग में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के ट्रंक से नीट-यूजी का प्रश्नपत्र चुराया था. सीबीआई के मुताबिक, बोकारो निवासी कुमार को पटना से गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने राजू सिंह नाम के व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर प्रश्नपत्र चुराने में कुमार की मदद की थी. जबकि, सिंह को हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया था.

अब तक CBI ने नीट पेपर लीक मामले में 6 FIR की दर्ज

मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीबीआई ने 6 केस दर्ज किए हैं. वहीं, बिहार में दर्ज प्राथमिकी प्रश्नपत्र लीक होने से जुड़े है, जबकि गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में दर्ज बचे हुए मुकदमें अभ्यर्थियों की जगह पर किसी और के परीक्षा देने और धोखाधड़ी से जुड़ा हैंय केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के संदर्भ के आधार पर एजेंसी की अपनी एफआईआर, नीट-यूजी 2024 में कथित अनियमितताओं की ‘व्यापक जांच’ से जुडा हुआ है.

ये भी पढ़ें: 7000 जवान, 40 स्पेशल डॉग्स, ड्रोन-हेलिकॉप्टर... आतंकियों का अब होगा खात्मा, शुरू हुआ सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget