एक्सप्लोरर

NEET Paper Leak: 'NEET एग्जाम से एक दिन पहले लीक हुआ पेपर', मास्टरमाइंड अमित आनंद का कबूलनामा

NEET Paper Leak News: नीट एग्जाम 5 मई को करवाए गए थे. रिजल्ट सामने आने के बाद से ही परीक्षा में धांधली के आरोप लग रहे हैं. इस संबंध में बिहार और गुजरात से कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड अमित आनंद ने कबूल किया है कि परीक्षा से एक दिन पहले पेपर लीक हुआ था. परीक्षा माफिया अमित के कबूलनामे की कॉपी एबीपी न्यूज के पास है, जिसमें उसमें बताया कि किस तरह से छात्रों को एग्जाम से एक दिन पहले क्वश्चेन पेपर के आंसर रटवाए गए थे. इसके बदले छात्रों से लाखों रुपये वसूले गए थे. नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं. परीक्षा को रद्द कर दोबारा से एग्जाम करवाने की भी मांग की जा रही है. 

अमित आनंद ने कबूलनामे में कहा कि नीट परीक्षा से एक दिन पहले पेपर लीक हो गया था. एग्जाम से एक दिन पहले क्वेश्चन पेपर और आंसर अभ्यर्थियों को दिया गया. उन्हें रात भर आंसर रटवाया गया था. क्वेश्चन पेपर के बदले अभ्यर्थियों से 30-32 लाख रुपये लिए गए थे. पेपर लीक के मास्टरमाइंड ने अपने कबूलनामे में कहा है कि मेरे फ्लैट से पुलिस को नीट एग्जाम का क्वेश्चन पेपर और आंसर शीट के जले हुए अवशेष मिले हैं. उसने भी कबूल किया है कि वह पहले भी पेपर लीक कराता रहा है. 

पटना में किराए के फ्लैट में रह रहा था पेपर लीक का मास्टरमाइंड

बिहार की राजधानी पटना के शास्त्रीनगर पुलिस थाने में अमित आनंद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. यहां पर पुलिस ने उससे पूछताछ की है, जहां उसने पेपर लीक की बात को कबूल किया है. कबूलनामे की कॉपी के मुताबिक, पेपर लीक का मास्टरमाइंड अमित मुंगेर जिले का रहने वाला है. हालांकि, वह वर्तमान में पटना के एजी कॉलोनी के एक किराए के फ्लैट में रह रहा था. इस कबूलनामे में उसने बताया है कि किस तरह से उसकी मुलाकात उन छात्रों से हुई, जिन्हें आंसर रटवाए गए थे. 

किस तरह रची गई पेपर लीक की साजिश?

कबूलनामे में अमित ने कहा है, "मैं किसी बिना दबाव या डर के अपना बयान दे रहा हूं. मेरी दोस्ती सिकंदर से हुई थी, जो दानापुर नगर निगम कार्यालय में जूनियर इंजीनियर है. मैं अपने एक निजी काम से उससे मिलने गया था. मेरे साथ नीतीश कुमार भी था. बातचीत के सिलसिले में मैंने सिकंदर से कहा था कि मैं किसी भी प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक कराकर अभ्यर्थियों को पास कराता हूं. सिकंदर ने इसपर मुझसे कहा कि मेरे पास 4-5 अभ्यर्थी हैं, जो नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें पास करवा दीजिए."

अमित ने आगे बताया, "बच्चों को पास करने के बदले में मैंने बताया कि 30-32 लाख रुपये लगेंगे. इस पर सिकंदर तैयार हो गया और कहा कि वह 4 अभ्यार्थी की हमें देगा. इसी बीच नीट परीक्षा की तारीख आ गई. सिकंदर ने पूछा लड़कों को कब लाना है. मैंने कहा की पांच मई को परीक्षा है. चार मई की रात को अभ्यर्थियों को लेकर आना. चार मई की रात में नीट परीक्षा का क्वेश्चन पेपर लीक करवाकर सभी अभ्यर्थियों को उत्तर के साथ पढ़ाया-रटवाया जा रहा था."

कैसे पकड़ा गया नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड? 

पुलिस को दिए कबूलनामे में मास्टरमाइंड अमित आनंद ने बताया, "सिकंदर को पुलिस ने पकड़ लिया और फिर उसकी निशानदेही पर हम लोग भी पकड़ गए. हमारे किराए वाले फ्लैट से पुलिस को नीट समेत अलग-अलग एग्जाम का एडमिट कार्ड, नीट का क्वेश्चन पेपर और आंसर का जला हुआ अवशेष बरामद हुआ है. पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है. मैंने पहले भी पेपर लीक करवाए हैं. मैं अपने अपराध को कबूल करता हूं. यही मेरा बयान है."

यह भी पढ़ें: 'धोखाधड़ी करने वाला कोई डॉक्टर बन गया तो...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget