एक्सप्लोरर

NEET Result 2019: राजस्थान के नलिन खंडेलवाल ने किया टॉप, टॉपर्स ने बताए पढ़ाई के राज

नीट की परीक्षा भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) और भारतीय दंत परिषद (डीसीआई) द्वारा मान्यता प्राप्त मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) आयोजित करती है.

नई दिल्लीः राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2019 के नतीजे बुधवार को घोषित किए गए. राजस्थान के नलिन खंडेलवाल परीक्षा में पहले स्थान पर रहे. दिल्ली में सबसे ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की. दिल्ली में 74.92 प्रतिशत, हरियाणा में 73.41 और चंडीगढ़ में 73.24 प्रतिशत उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की. पास करने का सबसे कम प्रतिशत नगालैंड का रहा. यहां मात्र 34.52 फीसदी उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की. नीट की परीक्षा भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) और भारतीय दंत परिषद (डीसीआई) द्वारा मान्यता प्राप्त मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) आयोजित करती है. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दी बधाई मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टॉपर्स से बात की और उन्हें बधाई दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने टि्वटर पर लिखा, ''नलिन खंडेलवाल जी को नीट 2019 में पहला स्थान पाने पर बधाई। साथ ही सभी सफल छात्रों को मेरी शुभकामनाएं। ईश्वर करें परीक्षा में उनका प्रदर्शन हमें गौरवान्वित करता रहे.'' खंडेलवाल परीक्षा में अधिकतम 720 में से 701 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान पर रहे टॉपर नलिन खंडेलवाल ने बताया सफलता का मंत्र नलिन खंडेलवाल ने अपनी सफलता को लेकर कहा, ''रोजाना समय के हिसाब से पढ़ाई करने के कारण यह सफलता मिली.'' नलिन ने कहा, ''मैंने पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से भी दूरी बनाए रखा.'' राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टि्वटर पर कहा, ''नीट 2019 टॉप करने वाले राजस्थान के नलिन खंडेलवाल को हार्दिक बधाई. हमें आप पर गर्व है. मैं परीक्षा पास करने के लिए सभी रैंक धारकों और सफल उम्मीदवारों को बधाई देता हूं. आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं.'' अक्षत ने मां-पाप को दिया सफलता का श्रेय दिल्ली के भाविक बंसल और उत्तर प्रदेश के अक्षत कौशिक ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया. बंसल और कौशिक दोनों ने 720 में से 700 अंक हासिल किये लेकिन बंसल को दूसरा स्थान दिया गया क्योंकि उन्होंने जीव विज्ञान में कौशिक से अधिक अंक प्राप्त किए. अक्षत कौशिक ने सफलता का श्रेय मम्मी-पापा, टीचर, भाई, दोस्तों को दिया. उन्होंने कहा कि मुझे इन लोगों ने इतना सहयोग किया कि मैं आज यहां तक पहुंच पाया हूं. अनंत जैन ने बताया कैसे किया पढ़ाई हरियाणा के स्वास्तिक भाटिया ने 696 अंक लाकर चौथा स्थान प्राप्त किया है जबकि उत्तर प्रदेश के अनंत जैन ने 695 अंक हासिल किए. तेलंगाना की माधुरी रेड्डी जी लड़कियों की सूची में शीर्ष स्थान पर रहीं और उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त किया. उन्हें 720 में से 695 अंक मिले. अनंत जैन ने कहा, ''मुझे टॉप 50 की उम्मीद थी लेकिन मेरे माता पिता को विश्वास था कि मैं टॉप- 10 में आउंगा. मेरा एक सवाल मेरे हाथों से ही गलत हुआ. अगर वो गलत न होता तो 700 अंक आ जाते. उन्होंने कहा कि मैं सलाह दूंगा की सोशल मीडिया से दूर रहें. फेसबुक, यूट्यूब, वॉट्सऐप से दूर रहना है. मैं सुबह 3 बजे उठकर पढ़ता था, कभी देर रात नहीं पढ़ता था. सिर्फ अपने चुनिंदा दोस्तों के पास एक घंटे जाता था.'' दिव्यांगों में टॉप रहे भेराराम राजस्थान के भेराराम 720 में से 604 अंक पाकर दिव्यांग उम्मीदवारों की सूची में शीर्ष स्थान पर रहे. उत्तर प्रदेश की सभ्यता सिंह कुशवाहा 610 अंक लाकर दिव्यांग महिला उम्मीदवारों में पहले नंबर पर रहीं. नीट परीक्षा 2019 में सफल शीर्ष पचास छात्रों में नौ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र(एनसीआर) के हैं. ओडिशा में नीट में करीब 59 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे. राज्य में चक्रवात फोनी के कारण नीट परीक्षा स्थगित कर दी गयी थी. इस परीक्षा में 14 लाख 10 हजार 755 छात्र शामिल हुए थे जिसमें से सात लाख 97 हजार 42 उत्तीर्ण हुए हैं. तीन ट्रांसजेंडर उम्मीदवार हुए हैं पास नीट का आयोजन 11 भाषाओं और 2546 केन्द्रों पर कुल 154 शहरों में किया गया था. परीक्षा में बैठने वाले कुल छह लाख 30 हजार 283 में से तीन लाख 51 हजार 278 पुरुष और परीक्षा में शामिल सात लाख 80 हजार 467 महिला उम्मीदवारों में से चार लाख 45 हजार 761 पास हुए. परीक्षा में शामिल पांच ट्रांसजेंडर में से तीन ने इसे पास किया. एनटीए ने पांच मई और 20 मई को देशभर में नीट की परीक्षा का आयोजन किया था. एमसीआई और डीसीआई केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आते हैं. अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी को पत्र लिख कर पूरे देश के किसानों का कर्ज माफ करने की अपील की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से 2 दिन गुजरात दौरे पर रहेंगे PM नरेंद्र मोदी, देश को देंगे करोड़ों की सौगात
कल से 2 दिन गुजरात दौरे पर रहेंगे PM नरेंद्र मोदी, देश को देंगे करोड़ों की सौगात
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget