एक्सप्लोरर

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, गला दबाने के चलते दम घुटने से हुई थी रोहित शेखर तिवारी की मौत

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत को लेकर अधिकारी ने बताया कि यह मामला अपराध शाखा के पास भेज दिया गया है और उसने मामले की जांच शुरू कर दी है.

नई दिल्लीः उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत गला दबाने और मुंह एवं नाक बंद करने के चलते दम घुटने से हुई थी. शव परीक्षण रिपोर्ट में यह बात कही गई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यहां एम्स में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्या का एक मामला दर्ज किया और यह मामला जांच के लिए अपराध शाखा के पास भेज दिया. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पांच वरिष्ठ डॉक्टरों के एक मेडिकल बोर्ड ने शव परीक्षण किया.

एम्स फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ सुधीर गुप्ता ने बताया कि मेडिकल बोर्ड सर्वसम्मति से इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि इस मामले में गला दबाने और मुंह एवं नाक बंद करने के चलते दम घुटने से मौत हुई है. यह अचानक से हुई अस्वभाविक मौत है, जो हत्या की श्रेणी में आता है.

अधिकारी ने बताया कि यह मामला अपराध शाखा के पास भेज दिया गया है और उसने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा कि अपराध शाखा के अधिकारी शुक्रवार को रोहित तिवारी के आवास पर गये और उनके परिजनों तथा घरेलू सहायकों से पूछताछ की. उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों का एक दल भी उनके घर गया.

पुलिस ने कहा कि अधिकारी इस घटना से जुड़े सुराग जुटाने, घटनाक्रम का पता लगाने तथा घर में प्रवेश करने वाले लोगों की जानकारी हासिल करने के लिए घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगाल रहे है.

गौरतलब है कि रोहित शेखर तिवारी की मंगलवार को मौत हो गई थी. उन्हें दक्षिण दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में मृत हालत में लाया गया था.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विजय कुमार ने बताया कि दक्षिण दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी निवासी रोहित को शाम करीब पांच बजे अस्पताल लाया गया और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

रोहित 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे और उन्होंने हाल ही में संकेत दिया था कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. गौरतलब है कि रोहित के पिता नारायण दत्त तिवारी की पिछले साल 18 अक्टूबर को मृत्यु हो गई थी. वह 93 वर्ष के थे.

एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज

एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत, देखिए- मां उज्ज्वला तिवारी ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में कॉकरोच पार्टी से हड़कंप, गृहमंत्री को सता रहा विद्रोह का खौफ
पाकिस्तान में कॉकरोच पार्टी से हड़कंप, गृहमंत्री को सता रहा विद्रोह का खौफ
सैकड़ों किलोमीटर दूर से पहुंचे मददगार, असम में दिखी इंसानियत की मिसाल
सैकड़ों किलोमीटर दूर से पहुंचे मददगार, असम में दिखी इंसानियत की मिसाल
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में हंगामे के बीच PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में हंगामे के बीच PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में हंगामे के बीच PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में हंगामे के बीच PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
Embed widget