एक्सप्लोरर

'नीतीश कुमार तुरंत माफी मांगें, शर्मनाक है कि...', बिहार के सीएम के बयान पर बोलीं महिला आयोग की चीफ रेखा शर्मा

Rekha Sharma On Nitish Kumar: बिहार के सीएम नीतीश कुमार की विधानसभा में महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा कि उन्हें जवाब देना होगा.

Rekha Sharma On Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विधानसभा में महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने काला धब्बा बताया. एनसीडब्ल्यू की चीफ रेखा शर्मा ने मंगलवार (7 नवंबर) को कहा कि नीतीश कुमार को तुरंत माफी मांगनी चाहिए. 

रेखा शर्मा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''एनसीडब्ल्यू इस देश की प्रत्येक महिला की ओर से सीएम नीतीश कुमार से तत्काल माफी की मांग करता है. विधानसभा में उनकी अमर्यादित टिप्पणी उस गरिमा और सम्मान का अपमान है जिसकी हर महिला हकदार है.''

उन्होंने आगे कहा, ''उनके भाषण के दौरान इस्तेमाल की गई ऐसी अपमानजनक और घटिया भाषा हमारे समाज पर एक काला धब्बा है. कोई नेता लोकतंत्र में इतनी खुलेआम ऐसी टिप्पणियां कर सकता है तो कोई केवल कल्पना ही कर सकता है कि उसके नेतृत्व में राज्य को कितनी भयावहता का सामना करना पड़ रहा होगा. हम इस तरह के व्यवहार के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं और पूरे मामले को लेकर जवाबदेही की मांग करते हैं."

रेखा शर्मा क्या बोलीं?
रेखा शर्मा ने आगे कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री का शर्मनाक, अपमानजनक, घृणित और बेहद अभद्र बयान है. मुख्यमंत्री विधानसभा में इस तरह बोल सकते हैं तो कल्पना करें कि वह और उनके मंत्री बाहर क्या कर रहे होंगे. अगले चुनाव में बिहार की महिलाओं को उन्हें विधानसभा से बाहर कर देना चाहिए.

नीतीश कुमार ने क्या कहा?
नीतीश कुमार ने जनसंख्या पर बोलते हुए कहा, ''जब शादी होगा लड़का-लड़की का तो जो पुरुष है वो करता है न... उसी में वो (बच्चा) पैदा हो जाता है और लड़की पढ़ लेती है तो वो करेगा ठीक है, लेकिन... करता तो है. जान लीजिए कि संख्या (आबादी) घट रही है. इसमें कमी आई है...''

बीजेपी ने भी किया हमला?
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने नीतीश कुमार ने निशाना साधा. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि नीतीश कुमार शर्म करो. महिलाओं के बारे में अश्लील,अभद्र,अपमानजनक टिप्पणी से पूरा बिहार शर्मिंदगी महसूस कर रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि ऐसा टिप्पणी करने की हिम्मत कैसे हुई?देश की महिलाओं से माफी मांगें. तेजस्वी यादव कह रहे हैं यह सेक्स एजुकेशन है? क्या विधानसभा सेक्स एजुकेशन की जगह है?

ये भी पढ़ें- विधानसभा में सेक्स पर 'प्रवचन' देने लगे नीतीश कुमार, 'जब शादी होगा लड़का-लड़की का तो जो पुरुष है वो करता है न...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: धर्मेंद्र प्रधान ने खुद की थी दो बार इस्तीफे की पेशकश? सरकार ने नहीं किया मंजूर, क्या है सच
धर्मेंद्र प्रधान ने खुद की थी इस्तीफे की पेशकश? सरकार ने नहीं किया मंजूर, क्या है सच

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget