एक्सप्लोरर

NCP की बड़ी बैठक में पोस्टर से गायब दिखी अजित पवार की तस्वीर, क्या हैं संकेत?

NCP Executive Meeting: एनसीपी की नेशनल एग्जीक्यूटिव मीटिंग के पोस्टर में पार्टी चीफ शरद पवार, कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल की तस्वीर नजर आ रही है.

Maharashtra Politics: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को बनाए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा और क्या वरिष्ठ नेता अजित पवार नाराज हैं. इस बीच दिल्ली में बुधवार (23 जून) को हुई एनसीपी की नेशनल एग्जीक्यूटिव मीटिंग के पोस्टर में भी अजित पवार की तस्वीर नहीं दिखी.

एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने मीटिंग की तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में जो पोस्टर दिख रहा है, उसमें एनसीपी चीफ शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले की तस्वीर है, लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार नजर नहीं आ रहे हैं. 

हाल ही में एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा था कि उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (LOP) से मुक्त करके पार्टी के संगठन में कोई भूमिका दी जाए. उनका इशारा महाराष्ट्र एनसीपी के अध्यक्ष पद की तरफ था. इस पर एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा था कि कोई एक व्यक्ति इस बारे में फैसला नहीं ले सकता और पार्टी के प्रमुख नेता इस संबंध में कोई निर्णय लेंगे. 

प्रफुल्ल पटेल ने क्या कहा?
एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि अजित पवार का मीटिंग में रहने का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि वो राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं. जिन भी नेताओं को मीटिंग में बुलाया गया वो सभी लोग शामिल रहे. हमारी पार्टी मिलकर काम कर रही है.

अजित पवार क्यों पद छोड़ना चाहते हैं?
एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने कहा था कि वो महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से हटना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि मुझसे कहा जाता है कि मैं सरकार पर ज्यादा हमलावर नहीं हूं. मुझे कभी एलओपी का पद नहीं चाहिए था लेकिन पार्टी के कहने पर मैं एलओपी बना. 

शरद पवार ने क्या कहा था?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शरद पवार ने पुणे में सोमवार (26 जून) को कहा, “उनके (अजित) सहित पार्टी के प्रमुख नेता एक साथ बैठेंगे और इस बारे में कोई फैसला करेंगे. आज पार्टी में हर किसी की भावना संगठन में काम करने की है और उन्होंने (अजित) उसी भावना को प्रदर्शित किया है.”

ये भी पढ़ें- अजित पवार का बड़ा दांव, शरद पवार से कहा- 'हमें नेता विपक्ष पद से हटा दें और...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget