एक्सप्लोरर

Maharashtra Political Crisis: NCP का दावा हम साथ, क्या CM उद्धव ठाकरे की कुर्सी बचा लेंगे शरद पवार? मातोश्री में मीटिंग जारी

Uddhav Thackeray Ajit Pawar Meeting: एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने बड़ी बात कहते हुए फिर साफ कर दिया है कि एनसीपी उद्धव ठाकरे के साथ है.

Maharashtra Political Crisis Latest Update: महाराष्ट्र में सियासी संकट में फंसी नजर आ रही शिवसेना (Shiv Sena) के लिए अच्छी खबर है. एनसीपी (NCP) की तरफ से साफ कहा गया है कि हम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के साथ हैं. डिप्टी सीएम अजित पवार (Deputy CM Ajit Pawar) ने बताया कि आज की मीटिंग में कुछ नहीं हुआ. हम उसी लाइन पर कायम हैं कि हम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ हैं. 

एनसीपी के नेता सीएम उद्धव ठाकरे के साथ मीटिंग के लिए मातोश्री पहुंचे हैं. शरद पवार, अजित पवार , प्रफुल पटेल, जयंत पाटिल उद्धव से मिलने पहुंचे हैं. अजित पवार ने कहा कि था कि अभी सीएम शिवसेना के हैं और कांग्रेस और एनसीपी का सपोर्ट है तो सरकार बहुमत में ही है. सरकार बहुमत में है तो फैसले लेने का पूरा अधिकार उसके पास है.

अब भी हो सकता है ये

अजित पवार ने कहा कि किसी भी मंत्री को अपनी नाराजगी जाहिर करने का सरकार में पूरा अधिकार है. अगर कोई नाराजगी है तो ये बात सीएम को उन्हें बतानी चाहिए. अजित पवार ने अटल बिहारी वाजपेयी के गठबंधन की याद दिलाते हुए कहा कि 25 पार्टियों को लेकर वाजपेयी जी ने सरकार चलाई थी तो ये अब भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Maharashtra Political Crisis: 'ईडी के रडार पर एकनाथ शिंदे समेत 17 से 20 बागी विधायक', संजय राउत ने का बड़ा दावा

हमारा सपोर्ट उद्धव के साथ

अजित पवार ने ये भी कहा कि हमारी पार्टी का पूरा सपोर्ट सीएम के रूप में उनके (उद्धव ठाकरे) साथ है. आज जो मुलाकात होगी उस दौरान एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी वहां मौजूद रहेंगे. दरअसल महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे बार-बार ये बात कह भी चुके हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के पीछे सबसे बड़ा हाथ शरद पवार का है. 

ये भी पढ़ें- Maharashtra Political Crisis: उद्धव ठाकरे ने बागी विधायकों को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा - वापस आते हैं तो ठीक वरना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget