एक्सप्लोरर

शरद पवार का अमित शाह पर हमला, बोले- जो जेल जा चुके हैं उन्हें मुझसे सवाल नहीं करना चाहिए

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. एनसीपी चीफ शरद पवार ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के सवालों का करारा जवाब दिया है. शरद पवार ने कहा कि जो जेल जा चुके हैं उन्हें शरद पवार की उपलब्धियों के बारे में सवाल नहीं पूछना चाहिए.

सोलापुर (महाराष्ट्र): एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जो जेल जा चुके हैं उन्हें शरद पवार की उपलब्धियों के बारे में सवाल नहीं उठाना चाहिए. बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को 2010 में सीबीआई ने सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में गिरफ्तार किया था. हालांकि, बाद में उन्हें इस मामले में आरोपमुक्त कर दिया गया था.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एनसीपी प्रमुख ने कहा, ‘‘शरद पवार ने क्या किया है, इसे लेकर (उनकी पार्टी) बीजेपी से एक नेता सवाल कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक बात कहना चाहूंगा कि शरद पवार कभी जेल नहीं गया है, चाहे उसने जो भी अच्छी या बुरी चीज की हो.’’ पवार ने कहा, ‘‘जो महीनों जेल में बिता चुके हैं वे पूछ रहे हैं कि मैंने क्या किया है. (केंद्रीय) कृषि मंत्री के तौर पर मैंने किसानों की कर्जमाफी के लिये 75,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी.’’

अमित शाह ने रैली में पूछा था ये सवाल 

जानकारी हो कि इसी महीने यहां एक रैली में अमित शाह ने शरद पवार पर निशाना साधते हुए उनसे पूछा था कि महाराष्ट्र के लिये उनका क्या योगदान है. एनसीपी चीफ ने इसके साथ ही पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर भी निशाना साधा और कहा, ‘‘जिन लोगों ने पार्टी छोड़ी है वे महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव में अपना राजनीतिक वजूद खो बैठेंगे.’’

बता दें कि राज्य विधानसभा चुनाव से पहले कई नेता एनसीपी छोड़कर बीजेपी या शिवसेना में शामिल हो गये हैं. इस पर एनसीपी चीफ ने कहा, ‘‘सोलापुर जिले के लोग गौरवशाली हैं. जो नेता सत्ता के लिये अपने आत्मसम्मान को ताक पर रखते हैं उन्हें यहां की जनता उनकी जगह दिखा देती है. जिन लोगों ने पार्टी छोड़ी है वे इतिहास बन जायेंगे.’’

यह भी पढ़ें-

उद्धव ठाकरे ने कहा- यदि सावरकर प्रधानमंत्री होते तो पाकिस्तान नहीं होता

दिल्ली: पीएम मोदी से मिलेंगी ममता बनर्जी, कई अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

दिल्ली: केजरीवाल सरकार के ऑड-ईवन लागू करने के फैसले को एनजीटी में चुनौती, आज होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget