एक्सप्लोरर

सोनिया शिवसेना के साथ सरकार बनाने के लिए तैयार नहीं थीं, पवार ने कैसे समझाया, देखें खास बातचीत

Sharad Pawar Exclusive Interview: न ही सोनिया गांधी शिवसेना के साथ महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए तैयार थीं और न ही उद्धव ठाकरे सीएम बनने के लिए तैयार थे, दोनों को कैसे मनाया शरद पवार ने? खुद उन्होंने बताया. देखें खास बातचीत आज रात 8:30 बजे

मुंबई: महाराष्ट्र में हालिया राजनीतिक उठापटक में किंग के तौर पर उभरे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. उन्होंने इस इंटरव्यू में बताया कि सोनिया गांधी शिवसेना के साथ महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए तैयार नहीं थी. साथ ही उन्होंने बताया कि उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार नहीं थे. फिर पवार ने कैसे दोनों नेताओं को मनाया? शरद पवार का धमाकेदार इंटरव्यू एबीपी न्यूज पर देख सकते हैं

पवार ने क्या कुछ कहा?

- मैं जब कृषि मंत्री था तब मेरा फर्ज था कि किसानों को फायदा कैसे हो. अनाज की आवश्यकता कैसे पूरी हो? इसपर ध्यान देने की जरूरत थी. इसके लिए जरूरत थी कि मैं राज्यों में जाऊं और मुख्यमंत्री से बात करूं. मैंने तब गुजरात के मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्होंने सबसे तेजी से काम किया?

- हमारे उनके अच्छे रिश्ते थे और है. जहां राजनीतिक मुद्दों पर असहमति की बात है तो वह रहेगी. जब राष्ट्रीय हित का बात हो तो मैं उनको साथ हूं.

- 2014 में महाराष्ट्र में उनकी सरकार बनी थी और शिवसेना अगल थी. मैं चाहता था कि शिवेसना और बीजेपी एक साथ नहीं आए. क्योंकि हमलोगों पर असर पड़ता. तब मैंने उन्हें बाहर से समर्थन देने का एलान किया था.

पवार ने शिवसेना के विपक्षी गुट में शामिल होने को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने अपने भतीजे अजित पवार के उपमुख्यमंत्री बनने को लेकर भी अपनी बात रखी. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंध को लेकर कहा कि नरेंद्र मोदी से पुरानी दोस्ती है, जब से वो गुजरात के मुख्यमंत्री हैं. पूरे इंटरव्यू का प्रसारण एबीपी न्यूज़ पर आज रात 8.30 बजे से किया जा रहा है.

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा 24 अक्टूबर को की गई थी. इस चुनाव में किसी भी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला. शिवसेना-बीजेपी दोनों गठबंधन कर चुनाव लड़ी थी. बीजेपी ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत दर्ज की थी. ये संख्या सरकार बनाने के लिए काफी था लेकिन शिवसेना ने बीजेपी के सामने ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद की शर्त रख दी. बीजेपी ने इसे सिरे से ठुकरा दिया.

फिर क्या था शिवसेना ने कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन पर डोरे डाले. तीनों दलों के बीच बातचीत शुरू हुई. बातचीत करीब एक महीने से चल ही रही थी कि 23 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे सभी को चौंकाते हुए देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली. उनके साथ एनसीपी नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की कमान संभाली. शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार के फैसले को व्यक्तिगत बताया और दावा किया कि जल्द ही शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी की सरकार बनाएगी.

मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. शीर्ष अदालत ने राज्यपाल से बहुमत परीक्षण कराने के लिए कहा. बहुमत परीक्षण से पहले ही अजित पवार ने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके ठीक बाद देवेंद्र फडणवीस ने भी इस्तीफे का एलान किया. दोनों नेता करीब 80 घंटे तक पद पर रहे. उसके बाद कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना ने सरकार बनाने का दावा किया और उद्धव ठाकरे को नेता चुना. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

लाइव टीवी: abpnews.abplive.in/livetv/ हिंदी वेबसाइट: abpnews.in अंग्रेजी वेबसाइट: abplive.in

सोशल मीडिया पर भी देखें अपडेट्स

हिंदी फेसबुक अकाउंट: facebook.com/abpnews

अंग्रेज़ी फेसबुक अकाउंट: facebook.com/abplive

ट्विटर हैंडल: @ABPNews

इंस्टाग्राम : instagram.com/abpnewstv

ट्विटर पर हमारा हैशटैग है: #PawarOnABP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget