एक्सप्लोरर

NCB ने अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर पर मारा छापा, 11 नवंबर को पेश होने के लिए दिया समन

अर्जुन रामपाल के घर 7 घंटे चली रेड के बाद एनसीबी ने अर्जुन और उनकी गर्लफ़्रेंड गैब्रीएला को 11 नवंबर को एनसीबी के सामने हाज़िर रहने के लिए समन दिया. वहीं आज की छापेमारी में एनसीबी को अर्जुन के घर से कुछ प्रतिबंधित दवाइयां भी मिली हैं.

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने आज बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर पर छापा पर मारा. एनसीबी ने कल बॉलीवुड निर्माता और निर्देशक फिरोज नाडियाडवाला के घर पर छापा मारा और उनकी पत्नी शबाना सईद को गिरफ्तार किया था. इससे पहले भी अर्जुन रामपाल का नाम ड्रग कनेक्शन में सामने आया था, लेकिन एनसीबी ने इस बार पहले नजर रखी और आज रामपाल के घर पर छापा मारा.

अर्जुन रामपाल के घर 7 घंटे चली रेड के बाद एनसीबी ने अर्जुन और उनकी गर्लफ़्रेंड गैब्रीएला को 11 नवंबर को एनसीबी के सामने हाज़िर रहने के लिए समन दिया. वहीं आज की छापेमारी में एनसीबी को अर्जुन के घर से कुछ प्रतिबंधित दवाइयां भी मिली हैं.

दीपिका, सारा और श्रद्धा..... बॉलीवुड में इन तीन सुपरस्टार अभिनेत्रियों से पूछताछ के बाद, बॉलीवुड के तीन सुपर डुपर स्टार, एस आर ए, एनसीबी के रडार पर थे. इस SRA का मतलब था शाहरुख खान, रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल.

एनसीबी बॉलीवूड मे फैले ड्रग्स मामले की जांच कर रही थी और अर्जुन रामपाल से कभी भी पुछताछ कर सक्ती है. ऐसी खबरें आने लगी, लेकिन एक महीना बीत गया और उसके बाद भी SRA में से किसीं से भी पुछताछ नहीं की गई. क्योंकि एनसीबी पूरे एक महीने तक बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन पर काम कर रही थी और अब एनसीबी एस आर ए तक पहुंच गई है.

बांद्रा के केप्रि हाईट्स मे अर्जुन रामपाल के घर पर आज एनसीबी ने छापेमारी की. आज सुबह 7 बजे NCB ने अर्जुन रामपाल के घर पहुची और अपनी जांचं शुरू कर दी. बॉलीवुड इंडस्ट्री में ड्रग कनेक्शन पर नकेल कसने के लिए NCB पिछले कुछ दिनों से अथक प्रयास कर रही है और पिछले दो दिनों में बॉलीवुड के दो बड़े नाम सामने आए हैं.

कुछ दिन पहले, NCB ने अब्दुल वाहिद नाम के एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया, जिसने फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी शबाना सईद को ड्रग्स देने की बात एनसीबी के सामने कबूल की, जबकि अर्जुन रामपाल की प्रेमिका गैब्रिएला के भाई को NCB ने गिरफ्तार कर था, जिसका संबंध केवल भारत मे ही नहीं बल्की विदेशी ड्रग्स पेडलरो से भी था. जिसके बाद अर्जुन रामपाल का नाम सामने आया.

हालांकि, अर्जुन रामपाल फिल्मों में कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन उनका बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं के साथ गहरा रिश्ता माना जाता है. कुछ दिन पहले एनसीबी की तहकीकात मे ये तींनो नाम सामने आये थे, लेकिन एनसीबी इन नामों को खारीज कर दिया और एनसीबी ने इन नामों पर मुहर नहीं लगाई. लेकिन इनमें से एक नाम अर्जुन रामपाल का था, जो अब खुल कर सामने आ चुका है.

आने वाले दिनों में बॉलीवुड के कुछ और भी बड़े नामों के सामने आने की संभावना है. दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह से पूछताछ के बाद, NCB ने एक सबक सीखा की पहले पर्याप्त सबूत इकट्ठा करो और फिर इन बड़े नामों पर कार्रवाई करो, ताकी ड्रग्स कनेक्शन के मामले में नाम आने वाली हस्तियों के पास बचने का कोई रास्ता न हो. बॉलीवुड में जो लोग ड्रग्स लेते हैं या उन्हें दूसरों को सप्लाई करते हैं, वो निश्चित रूप से डरे हुए होंगे. इसके साथ ही अगले कुछ दिनों में एनसीबी की जांच काफी महत्वपूर्ण होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget