एक्सप्लोरर

दिल्ली में होगा 'वर्ल्ड ट्रेड सेंटर'

90 से भी ज्यादा देशो में 300 से ज्यादा वर्ल्ड ट्रेंड सेंटर खुले हुए हैं. देश में पहला वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मुंबई में खोला गया जबकि अब ये दिल्ली में होगा.

नई दिल्ली: अब दिल्ली में भी वर्ल्ड ट्रेड सेंटर नजर आएगा. सेंट्रल दिल्ली में नए सिरे से विकसित हो रहे नौरोजी नगर के कॉमर्शियल हब को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के नाम से जाना जाएगा. नौरोजी नगर में पहले सरकारी कर्मयारियों के लिए फ्लैट बने हुए थे, जिसे अब नए सिरे से विकसित किया जा रहा है.

नए स्वरूप में यहां फ्लैट के अलावा कॉमर्शियल हब भी बनाए जाएंगे. इस परियोजना का जिम्मा सरकारी कंपनी एनबीसीसी को सौंपा गया है. एनबीसीसी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक यानी सीएमडी अनुप कुमार मित्तल ने जानकारी दी कि न्यूयॉर्क स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से लाइसेंस लिया गया है जिसके बाद ही नौरोजी नगर के कॉमर्शियल हब को नया नाम देने का फैसला किया गया.

90 से भी ज्यादा देशो में 300 से ज्यादा वर्ल्ड ट्रेंड सेंटर खुले हुए हैं. देश में पहला वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मुंबई में खोला गया जबकि अब ये दिल्ली में होगा. दिल्ली के अलावा लखनऊ, गोवा, अमृतसर, भुवनेश्वर और कई दूसरे शहरों में भी वर्ल्ड ट्रेंड सेंटर खोले जाने की योजना है. व्यापार-कारोबार को बढ़ावा देने के लिए वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ब्रांड का इस्तेमाल होता है. सारी दुनिया में फैले वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का एसोसिएशन है जो 1970 से काम कर रहा है.

भवन निर्माण की नयी तकनीक 

इस मौके पर एनबीसीसी सीएमडी एके मित्तल ने जानकारी दी कि कंपनी दो नयी तकनीक पर काम कर रही है. इससे भवन निर्माण के समय में तो कमी आएगी ही, साथ ही लागत भी घट जाएगी. पहली तकनीक के तहत बहुमंजिली इमारत 4-5 महीने में बनकर तैयार हो जाता है जबकि थ्री डी के नाम से जानी जाने वाली तकनीक भी समय में काफी कमी करेगी. मित्तल के मुताबिक, इन तकनीक के जरिए कीमतों मे 20-25 फीसदी तक की कमी आएगा. कंपनी अब इन तकनीक के सहारे छोटे शहरों, कस्बों और गांवो में सस्ते घर बनाने की योजना पर काम कर रही है और उम्मीद है कि अगले वित्त वर्ष से इन पर काम शुरु भी हो जाएगा.

त्यौहारों के मौसम में आवसीय परियोजना 

मित्तल ने बताया कि गुरुवार से शुरू हो रहे त्यौहारों के मौसम में रियल इस्टेट को बढ़ावा देने के लिए कंपनी नयी योजनाओं का ऐलान करेगा. इसके तहत गुरुग्राम में पौने सात सौ से भी ज्यादा फ्लैट बेचे जाने की योजना है. गुरुग्राम के सेक्टर 89 स्थित एनबीसीसी हाइट्स में बने 490 में से 324 पहले ही बिक चुके हैं जबकि 166 बेचने की योजना है. इन सभी के लिए कंप्लिशन सर्टिफिकेट हासिल किया जा सकता है और खरीदने के साथ ही ग्राहक तुरंत नया आशियाना बना सकेगा. इसी तरह गुरुग्राम के ही सेक्टर 37 डी स्थित ग्रीन व्यू प्रोजेक्ट में 786 में से 510 फ्लैट बेचे जाने हैं.

मित्तल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भी एक आवसीय योजना शुरु करने का प्रस्ताव है. वहीं लखनऊ में एक कॉमर्शियल प्रोजेक्ट की शुरुआत की जा रही है जिसके तहत दफ्तर और दुकानों की बिक्री जल्द ही शुरु की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
अग्निवीरों को जल्द मिल सकती है गुड न्यूज! 25 प्रतिशत से ज्यादा जवानों को किया जाएगा परमानेंट?
अग्निवीरों को जल्द मिल सकती है गुड न्यूज! 25 प्रतिशत से ज्यादा जवानों को किया जाएगा परमानेंट?
भारत सरकार का बड़ा फैसला, रसोई गैस की सप्लाई से हटाया इमरजेंसी कंट्रोल, जानें क्या किया बदलाव
भारत सरकार का बड़ा फैसला, रसोई गैस की सप्लाई से हटाया इमरजेंसी कंट्रोल, जानें क्या किया बदलाव
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget