एक्सप्लोरर

हर दो दिन में एक नागरिक की हत्या कर रहे हैं नक्सली, 'मुखबिरी' के नाम पर निकाल रहे हैं 'दुश्मनी'

नई दिल्ली : नक्सलियों के निशाने पर सिर्फ सुरक्षा बलों को जवान नहीं हैं. बल्कि, स्थानीय नागरिकों पर भी नक्सलवाद कहर बन कर टूट रहा है. हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले एक साल में जो आंकड़ा सामने आया है उससे साफ है कि हर दो दिन में एक नागरिक नक्सलियों की भेंट चढ़ रहा है.

पुरानी रंजिश और लेनदेन की ही बात सामने आ रही है

आश्चर्य की बात है कि जो भी स्थानीय आदिवासी नक्सलियों का शिकार हो रहा है उसे पुलिस का 'मुखबिर' बता कर मारा जा रहा है. लेकिन, ज्यादातर मामलों में पुरानी रंजिश और लेनदेन की ही बात सामने आ रही है. क्योंकि, नक्सली दस्तों में शामिल स्थानीय लोग बदला पूरा करने का खेल भी खेल रहे हैं.

त्वरित न्याय के तहत लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया

ज्यादातर हत्याएं 'कंगारू कोर्ट' (नक्सलियों द्वारा खुद की अदालत लगाना और सजा देना) लगाकर की गई हैं. त्वरित न्याय के तहत लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया है. इसके साथ ही शवों के साथ नक्सली अपना 'नोट' भी छोड़ जाते हैं जिसमें वे अन्य लोगों के लिए धमकी लिखकर जाते हैं.

बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में ऐसी घटनाएं

यह घटनाएं बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में ऐसी घटनाएं हुई हैं. सुकमा में आठ, गढ़चिरौली में सात, मलकानगिरी में पांच और चतरा में चार सबसे ज्यादा हत्याएं हुई हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार इसके अलावा 30 अप्रैल, 2017 तक नक्सलियों ने 62 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है. इसके साथ ही इस साल अप्रैल में 21, मार्च में 12, फरवरी में 16 और जनवरी में 13 लोगों की हत्याएं हुई हैं.

नक्सलियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ जवानों पर भी हमला किया था

गौरतलब है कि अप्रैल में सुकमा में नक्सलियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ जवानों पर भी हमला किया था. इसमें 25 जवानों की मौत हो गई थी. सरकार के लिए यह घटनाएं चुनौतियों की तरह ही हैं. नक्सली दहशत फैलाने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं और फिर इन स्थानों से उगाही भी करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget