एक्सप्लोरर

Nawab Malik vs Sameer Wankhede: समीर वानखेड़े पर लगे आरोपों के बीच पिता ज्ञानदेव का आया जवाब, कहा- मैंने कभी धर्म परिवर्तन नहीं किया, राजनीति कर रहे मलिक

Sameer Wankhede Birth Certificate Allegation: समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने जवाब देते हुए कहा कि मैंने कभी भी धर्म नहीं बदला. उन्होंने कहा कि ये सारे आरोप गलत है.

Sameer Wankhede Birth Certificate Allegation: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) ने एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर सरकारी नौकरी पाने का आरोप लगाया है. नवाब मलिक ने कल सोशल मीडिया पर दो ट्वीट किए थे. पहले ट्वीट में उन्होंने अकेले वानखेड़े की एक फोटो शेयर की. इस फोटो को शेयर करते हुए मलिक ने लिखा पहचान कौन? जबकि एक अन्य ट्वीट में नगर निगम के प्रमाण पत्र की तस्वीर पोस्ट की गई है. इस प्रमाण पत्र में पिता का नाम 'दाउद क. वानखेड़े' लिखा है. वहीं धर्म की जगह पर 'मुस्लिम' लिखा है. इस मामले पर अब वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े (Father Gyandev Wankhede) ने जवाब देते हुए कहा कि मैंने कभी भी धर्म नहीं बदला. उन्होंने कहा कि ये सारे आरोप गलत है. ज्ञानदेव ने कहा कि उनकी इंटरकास्ट शादी हुई थी, लेकिन उन्होंने या उनकी पत्नी ने कभी अपना धर्म परिवर्तन नहीं किया था. 

बेटे पर लगातार लग रहे आरोपों ने बीच उनके पिता ने कहा कि उनका नाम ज्ञानदेव है न कि दाऊद. वहीं शादी के दौरान किए गए धर्म परिवर्तन का जवाब देते हुए ज्ञानदेव ने कहा कि शादी के वक्त भी हमने किसी तरह का धर्म परिवर्तन नहीं किया था. उन्होंने प्रमाण के तौर पर अपनी पत्नी का एफिडेविट दिखाया. उन्होंने कहा कि उनका बेटा महाकाव्य ‘महाभारत' के अभिमन्यु की तरह है जो दुश्मनों से घिरा हुआ है, लेकिन वह अर्जुन की तरह इस ‘चक्रव्यूह' से बाहर आ जाएगा. वहीं मंत्री नवाब मलिक पर पलटवार करते हुए समीर के पिता ने कहा कि एनसीपी नेता बहुत निचले स्तर की राजनीति कर रहे हैं. 

जाति का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर सरकारी नौकरी पाने का आरोप

दरअसल, समीर वानखेड़े पर हाल ही में आर्यन खान ड्रग मामले में उगाही के आरोप लगाए गए हैं. इस विवाद के बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) ने एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर निशाना साधा है. नवाब मलिक ने महाराष्ट्र में ड्रग्स केस की जांच कर रहे NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) पर नया आरोप लगाते हुए उन पर जाति का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर सरकारी नौकरी पाने का आरोप लगाया है. इसी मामले में मलिक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि समीर वानखेडे ने मुस्लिम धर्म स्वीकारा था. कल बर्थ सर्टिफिकेट ट्विटर पर जारी करने के बाद उन्होंने जो बातें प्रेस के जरिए सामने रखी है, मेरी बिनती है कि वानखेड़े उस पर कायम रहें. हमारे पास कई ऐसे दस्तावेज है जिसे आने वाले दिनों में हम रिलीज करेंगे जिससे साबित होगा कि उन्होंने मुस्लिम धर्म स्वीकारा था और केवल नौकरी के लिए शेड्यूल कास्ट का फायदा लिया गया.

ये भी पढ़ें:

Lakhimpur Violence: पंजाब के मंत्री ने मारे गए किसानों और पत्रकार के परिवार को सौंपे 50-50 लाख के चेक

खाद्य तेलों और प्याज़-टमाटरों की कीमत से लोग बेहाल, जानें कब तक मिल सकती है राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget