'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI अध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
मनन मिश्रा के खिलाफ विरोध तेज होता जा रहा है. अब उन्हीं के सहयोगी बीसीआई के सह-अध्यक्ष ने भ्रष्टाचार के आरोप मढ़ते हुए इस्तीफे की मांग की है. इससे पहले यंग बॉम्बे बार एसोसिएशन ने भी इस्तीफा मांगा है.

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन मिश्रा के खिलाफ उन्हीं के सह-सहयोगी ने मोर्चा खोल दिया है, ऐसे में उनकी मुश्किलें कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है. बीसीआई के सह-अध्यक्ष सदाशिव रेड्डी ने मिश्रा को लेटर लिखते हुए 15 दिनों के भीतर इस्तीफा देने की मांग की है. रेड्डी ने मिश्रा पर NALSAR विवाद के अलावा कथित तौर पर 150 करोड़ रुपये के गबन और परिवार के लोगों को नौकरी देने जैसे आरोप लगाए हैं.
बीसीआई अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग हुई तेज
इससे पहले मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर बीसीआई चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा की इस्तीफे की मांग तेज हो गई है. उनके खिलाफ वकीलों ने विरोध प्रदर्शन भी तेज कर दिया है. ऑल इंडिया यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रदर्शन में वकीलों ने नालसार विवाद के साथ-साथ बीसीआई की वर्किंग पॉलिसी, जवाबदेही, देशभर में अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दे को लेकर सवाल उठाए हैं. प्रदर्शन को सीजेपी का समर्थन मिला है. इसके अलावा प्रतिष्ठित बॉम्बे बार एसोसिएशन ने भी मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग की थी.
मनन मिश्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को तब हवा मिली, जब NALSAR के स्टूडेंट और युवा वकीलों से जुड़े विवाद पर वकीलों ने कहा है कि NALSAR के स्टूडेंट और युवा वकीलों को जिस तरह से धमकाया गया था, वह गलत है. वकीलों का कहना है कि उनसे उम्मीद थी, कि वह हमारे हितों की बात करेंगे, लेकिन उन्होंने वकील यूनिटी को ही कमजोर कर दिया. ऐसे में वकीलों के बीच इस बात को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिली है.
बीसीआई अध्यक्ष मांग चुके माफी
इससे पहले मनन मिश्रा ने विवादित आदेश के बाद लॉ स्टूडेंट से माफी मांगी थी. 15 अगस्त को उन्होंने इससे जुड़ा एक बयान जारी किया था. उन्होंने कहा था कि अगर मौजूदा विवाद से जुड़ी किसी भी चीज, मेरे किसी शब्द या पत्र ने लॉ के छात्रों की भावनाओं को ठेस पहुंचा, तो मैं इसके लिए खेद व्यक्त करता हूं. माफी मांगता हूं.























