एक्सप्लोरर

नवाब मलिक बोले- एनसीपी और बीजेपी नदी के दो छोर, दोनों का एक साथ आना असंभव

नवाब मलिक ने कहा कि राजनीति विचारों के आधार पर होती है. नदी के दो छोर कभी नहीं मिल सकते, ये सच्चाई है. बीजेपी भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का एक साथ आना असंभव है.

मुंबई: एनसीपी के सीनियर नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि बीजेपी और एनसीपी नदी के दो छोर हैं. जब तक नदी में पानी है, ये दोनों साथ नहीं आ सकते हैं. उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह से अलग हैं, चाहे वो वैचारिक हो या फिर राजनीतिक दृष्टि हो. एनसीपी और बीजेपी का साथ आना असंभव है. राजनीति विचारों के आधार पर होती है, संघ का राष्ट्रवाद और राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रवाद में ज़मीन आसमान आ अंतर है.

नवाब मलिक का बयान ऐसे समय में आया जब दिल्ली में एनसीपी के मुखिया शरद पवार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात हुई. दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है लेकिन शिवसेना का कहना है कि शरद पवार राष्ट्रपति पद के लिए दावेदार बन सकते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

नवाब मलिक ने कहा कि शरद पवार पिछले 2 दिनों से दिल्ली में हैं. राज्यसभा में बीजेपी के सदन के नेता के रूप में नियुक्त होने के बाद पीयूष गोयल ने खुद उनसे शिष्टाचार मुलाकात की.  कल शरद पवार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की.

एनसीपी नेता ने उन बातों को भी गलत करार दिया जिसमें कहा गया कि शरद पवार से महाराष्ट्र के विपक्षी नेताओं ने मुलाकात की. नवाब मलिक ने कहा, “कई लोग गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र के विपक्षी नेताओं ने शरद पवार से मुलाकात की (पीएम और रक्षा मंत्री के साथ उनकी बैठकों की पृष्टभूमि में).”

गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को शरद पवार और पूर्व रक्षा मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ए के एंटनी से मुलाकात की थी. इस बैठक में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे भी मौजूद थे.

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में पूर्वी लद्दाख में भारत की सीमा पर चीन के साथ जारी गतिरोध से जुड़े ताजा पहलुओं पर चर्चा हुई. सूत्रों के अनुसार राजनाथ सिंह ने पवार और एंटनी को सीमा पर की ताजा स्थिति और भारत की सैन्य तैयारियों से अवगत कराया. पवार देश के रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं.

शरद पवार की गिनती देश के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में होती है. 80 साल के पवार के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से अच्छे संबंध भी हैं. पिछले दिनों उन्होंने कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात की थी. उनकी इस कवायद को विपक्षी एकता मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा गया था.

ड्रोन खतरे के बाद सीमा पार से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक तकनीक का भी हो सकता है इस्तेमाल: अमित शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget