एक्सप्लोरर

ड्रोन खतरे के बाद सीमा पार से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक तकनीक का भी हो सकता है इस्तेमाल: अमित शाह

अमित शाह ने BSF के जवानों और उनके परिवार को संबोधित करत हुए कहा कि पहले हमारी कोई स्वतंत्र रक्षा नीति नहीं थी. वो हमेशा विदेश नीति से प्रभावित रहती थी या फिर विदेश नीति रक्षा नीति पर ओवरलैप करती थी.

नई दिल्ली: देश के गृह मंत्री अमित शाह का कहना है कि ड्रोन के खतरे के बाद निकट भविष्य में सीमा पार से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक तकनीक का भी इस्तेमाल हो सकता है. इसके लिए देश की सीमा-सुरक्षाबलों को चौकस रहना होगा और दीर्घकालिक नीति तैयार करनी होगी.

गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को राजधानी दिल्ली में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के 18वें अलंकरण समारोह के दौरान सीमा-प्रहरियों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान बीएसएफ के महानिदेशक राकेश अस्थाना समेत दो गृह राज्यमंत्री, नित्यानंद स्वामी और अमित मिश्रा के अलावा आईबी डायरेक्टर, अरविंद कुमार और रॉ चीफ, सामंत गोयल भी मौजूद थे.

हाल के दिनों में जम्मू एयर स्टेशन और सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन हमलों का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि ड्रोन के खिलाफ हमारी मुहिम बेहद जरूरी है. डीआरडीओ और दूसरी स्वदेशी संस्थाएं इस पर काम कर रही है. ड्रोन विरोधी स्वदेशी प्रणाली जल्द सीमा पर तैनाती होंगी, ऐसा मेरा विश्वास है. गृह मंत्री के मुताबिक, एंटी-ड्रोन तकनीक के लिए लगातार हेकथॉन सीरिज आयोजित की जानी चाहिए.

गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों और उनके परिवार को संबोधित करत हुए कहा कि पहले हमारी कोई स्वतंत्र रक्षा नीति नहीं थी. वो हमेशा विदेश नीति से प्रभावित रहती थी या फिर विदेश नीति रक्षा नीति पर ओवरलैप करती थी. लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद हमने एक नई रक्षा नीति तैयार की. इसके तहत हम सभी देशों के साथ शांति तो चाहते हैं लेकिन अगर कोई हमारी सीमाओं को छेड़ेगा या फिर संप्रुभता को चुनौती देगा तो रक्षा नीति की प्राथमिकता होगी कि उसे उसकी ही भाषा में जवाब देंगे.

गृह मंत्री ने कहा कि देश को एक अच्छी रक्षा नीति की जरूरत थी, जो पीएम मोदी ने दी. इससे ही लोकतंत्र पनप सकता है और देश का विकास होगा. अमित शाह ने कहा कि हमने इस रक्षा नीति को जमीन पर उतारने का काम किया. इसके लिए  कोई उदाहरण देने की जरूरत नहीं है, सब भलीभांति जानते हैं. गृह मंत्री ने मोदी सरकार के पिछले छह साल में सीमावर्ती इलाकों में किए गए विकास-कार्यों की तुलना पिछली सरकार के कार्यकाल से करते हुए आंकड़े पेश किए.

बजट बढ़ाया

अमित शाह के मुताबिक, वर्ष 2008-2014 के बीच करीब 3600 किलोमीटर का सड़क निर्माण-कार्य किया गया, जबकि वर्ष 2014-20 के बीच 4764 किलोमीटर का निर्माण हुआ. सीमावर्ती सड़कों का बजट भी इस अवधि में 23 हजार करोड़ से बढ़कर 47 हजार करोड़ हो गया. यूपीए का नाम लिए बगैर अमित शाह ने कहा कि 2008-14 के बीच करीब 7000 मीटर पुलों का निर्माण हुआ था जबकि पिछले छह सालों में ये निर्माण दोगुना यानी 14000 मीटर हो गया.

उन्होंने कहा कि यहां तक की 2008-14 में सीमा पर केवल एक सुरंग का निर्माण हुआ था, जबकि 2014-20 के बीच छह सुरंगों का निर्माण किया गया, जबकि कई सुरगें निर्माणधीन हैं. गृह मंत्री ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर वर्ष 2008-14 के बीच महज 230 किलोमीटर लंबी सड़क की कटिंग और फॉर्मेटिंग का काम हुआ जबकि मोदी सरकार के 2014-20 के बीच कार्यकाल में 470 किलोमीटर का काम हुआ है. 

सीमा सुरक्षा नीति

गृह मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद हमें 15 हजार किलोमीटर का लैंड बॉर्डर और करीब 07 हजार किलोमीटर लंबी समुद्री सीमा मिली थी. ऐसे में बहुत जरूरी था कि सीमा सुरक्षा नीति बनाई जाती. लेकिन एक लंबे समय तक इसकी अनदेखी की गई. अटल बिहारी वाजपेयी साहब के समय में एक स्ट्रक्चर सीमा-नीति बनी, जिसके तहत 'वन बॉर्डर वन फोर्स' को लागू किया गया. उन्होनें कहा कि पीएम मोदी ने बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को वरीयता दी.

अमित शाह ने भरोसा दिलाया कि वर्ष 2022 तक सभी सीमाओं पर जितनी भी फैंसिंग यानी तारबंदी में गैप्स यानी खाली जगह हैं, वे सभी भर दी जाएंगी. उन्होंने कहा कि इन गैप्स के चलते बॉर्डर फैंस का कोई मतलब नहीं है और घुसपैठिए इन गैप्स का फायदा उठाकर घुसपैठ आसानी से कर लेते हैं. गृह मंत्री ने कहा कि जिस देश की सीमाएं सुरक्षित होती हैं, वही राष्ट्र सुरक्षित रहता है. ड्रोन, सुरंग, मानव तस्करी, पशु-तस्करी, नार्कोटिक्स हमारे देश के सामने चुनौती हैं लेकिन हमें देश-विरोधी तत्वों से दो कदम आगे रहना है‌.

गृह मंत्री अमित शाह ने विज्ञान भवन में अलंकरण समारोह में बीएसएफ के बहादुर जवानों को सम्मानित भी किया. अमित शाह ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को वे सैल्यूट करते हैं क्योंकि बीएसएफ के नाम मात्र से दुश्मन हिल जाते हैं. कार्यक्रम के दौरान बीएसएफ के महानिदेशक ने सीमा-बल की उपलब्धियों को गिनवाते हुए ड्रोन के हमले से निपटने, मादक-पदार्थों की तस्करी और घुसपैठ को नाकाम करने पर जोर दिया.

अस्थाना ने बांग्लादेश के निर्माण में बीएसएफ के अहम योगदान का भी जिक्र किया और बताया कि किस तरह 1971 के युद्ध से पहले बीएसएफ ने बांग्लादेश की मुक्ति में सहायक मुक्ति-यौद्धाओं को मिलिट्री-ट्रैनिंग दी थी. बीएसएफ डीजी ने गृह मंत्री को आश्वसान दिया कि देश विरोधी तत्वों के खात्मे के लिए सभी सीमा-प्रहरी अपने प्राण भी न्यौछावर कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: कोरोना के चलते स्थगित हुई पूर्वोत्तर के मुख्यमंत्रियों के साथ अमित शाह की बैठक, कई मुद्दों पर होनी थी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget