एक्सप्लोरर

Navy Day 2021: इंडियन नेवी डे आज, राष्ट्रपति ने दी बधाई, पीएम मोदी ने कहा- अनुकरणीय योगदान पर गर्व है

PM On Indian Navy Day 2021: नेवी डे के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी है.

Indian Navy Day 2021: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय नौसेना कर्मियों को नौसेना दिवस की बधाई दी है. अपने बधाई संदेश में राष्ट्रपति ने नौसेना दिवस पर सभी नौसैन्य कर्मियों, पूर्व नौसैनिकों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा, ''आपकी सेवा के लिए समस्य भारतीय कृतज्ञ हैं.'' इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं नौसेना से जड़े सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं. उन्होंने कहा कि हमें भारतीय नौसेना के अनुकरणीय योगदान पर गर्व है.

राष्ट्रपति ने दी बधाई

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर कहा, ''नौसेना दिवस पर, सभी नौसेना कर्मियों, पूर्व नौसैनिकों और उनके परिवारों को बधाई. समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा करने और समुद्र में हमारे हितों की रक्षा करने के अलावा, हमारी नौसेना ने कोविड-19 संबंधित संकटों से निपटने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. भारतीय आपकी सेवा के लिए आभारी हैं.''

पीएम ने बधाई संदेश में क्या कहा

नौसेना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना कर्मियों और पूर्व कर्मियों को अपने बधाई संदेश में कहा, ''नौसेना दिवस की बधाई. हमें भारतीय नौसेना के अनुकरणीय योगदान पर गर्व है. प्राकृतिक आपदाओं जैसे संकट की स्थिति को कम करने में हमारे नौसेना के जवान हमेशा सबसे आगे रहे हैं.''

'नौसेना बल पर गर्व'

अमित शाह ने कहा, ''नौसेना दिवस के विशेष अवसर पर हमारे बहादुर भारतीय नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई. भारत के समुद्री हितों को सुरक्षित रखने और नागरिक आपात स्थितियों के दौरान देशवासियों की मदद करने की उनकी प्रतिबद्धता के लिए राष्ट्र को हमारे बहादुर नौसेना बल पर गर्व है.''

रविशंकर प्रसाद ने दी बाधाई

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''मां भारती की सेवा में पूर्ण निष्ठा से समर्पित, अपने अदम्य साहस और पराक्रम से भारत की सामुद्र‍िक सीमाओं के रक्षा करने वाले वीर नौसैनिकों को नमन एवं समस्त देशवासियों को नौसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.''

Navy Day 2021: इंडियन नेवी डे आज, राष्ट्रपति ने दी बधाई, पीएम मोदी ने कहा- अनुकरणीय योगदान पर गर्व है

गुजरात के सांसद विनोद चावड़ा ने भी नौसेना दिवस की बधाई दी है. उन्होंने कहा, ''शं नो वरुणः देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा हेतु सदैव तत्पर सभी जल प्रहरियों को ’भारतीय नौसेना दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं. जय हिंद!''

Navy Day 2021: इंडियन नेवी डे आज, राष्ट्रपति ने दी बधाई, पीएम मोदी ने कहा- अनुकरणीय योगदान पर गर्व है

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के विधायक बन्ना गुप्ता ने कहा, ''भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में सदैव तत्‍पर रहने वाले जांबाज नौसैनिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपकी अद्भुत ताकत, शौर्य व पराक्रम पर हम सभी को गर्व है. जय हिंद, जय हिंद की सेना.''

Navy Day 2021: इंडियन नेवी डे आज, राष्ट्रपति ने दी बधाई, पीएम मोदी ने कहा- अनुकरणीय योगदान पर गर्व है

क्यों मनाते हैं नौसेना दिवस

बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध के दौरान कराची बंदरगाह पर बल के हमले की याद में हर साल चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है.

Cyclone Jawad: चक्रवात जवाद से समुद्र में उठेंगी बड़ी लहरें, 110 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन इलाकों में होगी बारिश

Cyclone Jawad: चक्रवात ‘जवाद’ को लेकर ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बंगाल तैयार, NDRF ने तैनात की टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget