एक्सप्लोरर

9 नवंबर को करतारपुर जाएंगे सिद्धू, इजाजत के लिए विदेश मंत्री को लिखी दूसरी चिट्ठी

उद्घाटन तैयारियों से जुड़े सरकारी सूत्रों के मुताबिक करतारपुर परियोजना को लेकर बीते एक साल के दौरान पाकिस्तान का रवैया सहयोग-साझेदारी का कम और पैंतरेबाज़ी का ज़्यादा नज़र आता है.

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 9 नवंबर को करतारपुर कोरिडोर के रास्ते पाकिस्तान जाएंगे. सिद्धू सुबह 9.30 बजे कोरिडोर से डेरा बाबा नानक से करतारपुर साहिब गुरुद्वारा पहुँचेंगे. बाबा नानक साहिब के दर्शन करने के बाद वो वहां लंगर सेवा करेंगे. पाकिस्तान में सिद्धू इमरान खान के स्वागत कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. दोपहर तीन बजे इमरान खान का कार्यक्रम ख़त्म होगा उसके बाद शाम को नवजोत सिद्धू कोरिडोर के रास्ते वापस भारत आएँगे.

सिद्धू ने करतारपुर जाने के लिए विदेश मंत्री जयशंकर को नई चिठी भेजी है. सिद्धू ने कहा कि अभी पाकिस्तान का वीज़ा नहीं है. कॉरिडोर के रास्ते जाने चाहते हैं लेकिन ऐसा ना हुआ तो 8 तारीख़ को अटारी से लाहौर जाएँगे. इसके बाद अगले दिन करतारपुर माथा टेककर 9 नवंबर को भारत वापस आएंगे. सिद्धू को लगता है कि केंद्र से कोई अड़ंगा ना लगे इसलिए करतारपुर जाने के लिए अपनी पहली और दूसरी पसंद विदेश मंत्री के सामने रखी है.

पाकिस्तान ने फिर की ओछी हरकत, करतारपुर के लिए जारी वीडियो सॉन्ग में दिखा भिंडरावाला का पोस्टर

इसके साथ ही सिद्धू मनमोहन सिंह और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ 9 नवंबर को कॉरिडोर से जा रहे 575 लोगों के सियासी जत्थे में शामिल नहीं होंगे. सिद्धू संगत के साथ अकेले करतारपुर जाना चाहते है.

गौरतलब है कि 9 नवम्बर को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीमा के इस तरफ डेरा बाबा नानक पर करतारपुर गलियारे के लिए बने नए पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे. वहीं पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री इमरान खान करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के लिए बनी सुविधाओं का स्वागत करेंगे.

उद्घाटन की तारीख करीब, मगर अब भी करतारपुर गलियारे पर पाक के साथ बरकरार हैं मतभेद के मुद्दे

उद्घाटन के बाद पहले जत्थे के रूप में पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और हरसिमरत कौर बादल, सूबे के कई सांसद, विधायक समेत कई गणमान्य व्यक्तियों के जाने का कार्यक्रम है. प्रस्तावित योजना के मुताबिक पहले जत्थे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवाना करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget