एक्सप्लोरर

चर्च से जुड़े कब्रिस्तान में तोड़फोड़ के आरोपी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, की जा रही है पूछताछ

डीसीपी ने कहा कि पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है, जिसमें आरोपी के किसी और के साथ साजिश करने की संभावना भी शामिल है. 22 वर्षीय एक आरोपी को रविवार को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया.

Vandalising Several Crosses Cemetery: मुंबई के प्रसिद्ध माहिम चर्च से जुड़े एक कब्रिस्तान में 18 'क्रॉस' तोड़ने के आरोप में 22-वर्षीय एक व्यक्ति को रविवार को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इस कृत्य के पीछे की मंशा की जांच की जा रही है. मुंबई के उपनगरीय माहिम में शनिवार सुबह सेंट माइकल चर्च के कब्रिस्तान में कथित रूप से 'क्रॉस' तोड़ने के बाद आरोपी कुछ देर चर्च में बैठा रहा.

आरोपी युवक अपने चाचा की दुकान में काम करता है. उसे विशेष टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से नवी मुंबई के कलमबोली से गिरफ्तार किया गया. उसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के दौरान कुछ ऐसी बातें सामने आई हैं जिन्हें साझा नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह मामला एक धार्मिक स्थान से जुड़ा हुआ है.’’ पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी. पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

सभी कोणों की जांच कर रहे हैं-डीसीपी 

डीसीपी ने कहा कि यह एक गंभीर अपराध था और उन्होंने कहा कि वे सभी कोणों से जांच कर रहे हैं, जिसमें आरोपी के किसी और के साथ साजिश करने की संभावना भी शामिल है. उन्होंने कहा कि उन्हें मिले वीडियो फुटेज के अनुसार, अंसारी बेअदबी के बाद कुछ समय के लिए चर्च में था और तुरंत मौके से नहीं भागा. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह माहिम क्यों गया था और क्या उसका कोई रिश्तेदार वहां रहता है. 

अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी

शनिवार (7 जनवरी) को घटना के तुरंत बाद, चर्च द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर माहिम पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. कैथोलिक समुदाय के कई सदस्यों और राजनीतिक नेताओं ने पहले इस घटना की निंदा की और मामले में त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई पुलिस से इस मुद्दे का "तत्काल संज्ञान" लेने का आग्रह किया.

ये भी पढ़ें : China: छूट मिलते ही पीक पर पहुंचा चीन का टूरिज्म, सर्विस इंडस्ट्री में खुशी की लहर, जानें क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget