एक्सप्लोरर

व्हॉट्सअप प्रोफाइल पर लगाई औरंगजेब की फोटो, कोल्हापुर के बाद नवी मुंबई का माहौल बिगाड़ने की कोशिश?

Navi Mumbai: नवी मुंबई में औरंगजेब की तस्वीर को व्हॉट्सअप प्रोफाइल पिक्चर के तौर पर इस्तेमाल करने वाले एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Aurangzeb Controversy: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हाल ही में सोशल मीडिया पर मुगल बादशाह औरंगजेब और टीपू सुल्तान की एक तारीफ करने वाली एक पोस्ट के बाद हिंसा हो गई थी. ऐसी ही हिंसा से बचने के लिए नवी मुंबई पहले ही अलर्ट हो गई. नवी मुंबई पुलिस ने औरंगजेब की तस्वीर को कथित तौर पर व्हॉट्सअप प्रोफाइल पर अपलोड करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. 

ये मामला नवी मुंबई के वासी पुलिस स्टेशन में अमरजीत सुर्वे नाम के व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज किया गया है. अमरजीत को 10 जून को एक स्क्रीनशॉट रिसीव हुआ, जिसमें एक व्यक्ति ने कथित तौर पर औरंगजेब की फोटो वाली प्रोफाइल तस्वीर लगा रखी थी. उस स्क्रीनशॉट पर एक मोबाइल नंबर भी था. अमरजीत ने उस नंबर पर कॉल करके आरोपी से औरंगजेब की तस्वीर हटाने के लिए कहा.

आरोपी ने तस्वीर हटाने का दिया आश्वासन
कथित तौर पर औरंगजेब की प्रोफाइल पिक्चर लगाने वाले शख्स का नाम मोहम्मद अली मोहम्मद हुसैन है. अमरजीत सुर्वे ने मोहम्मद अली को फोन करके पूछा, "महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर माहौल ठीक नहीं है फिर आपने औरंगजेब की तस्वीर क्यों लगा रखी है. आपको ये तुरंत बदल लेना चाहिए." इस पर मोहम्मद अली ने कहा, "मेरा मूड खराब था, इसलिए ये फोटो लगा दी." 

साथ ही आरोपी मोहम्मद अली ने प्रोफाइल पिक्चर हटाने का वादा भी किया. हालांकि बाद में अमरजीत ने नोटिस किया कि फोटो को हटाया नहीं गया. इसके बाद अमरजीत सुर्वे ने नवी मुंबई के वासी पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी तुरंत एक्शन में आ गई.

पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अली मोहम्मद हुसैन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 A (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा, आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) और  धारा 298 ( धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज कर लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी से पूछताछ भी की गई. हालांकि इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

कोल्हापुर में हिंसा
महाराष्ट्र के तत्कालीन शाही शहर कोल्हापुर में बीते 7 जून को मुगल बादशाह औरंगजेब और मैसूर के राजा टीपू सुल्तान की तारीफ को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ था. कुछ हिंदू संगठनों ने बंद का भी आह्वान किया गया था. भीड़ ने सुरक्षा बलों पर हमला किया, पथराव भी किया, कुछ वाहनों को भी पलट दिया गया था. वहीं पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े.

कोल्हापुर में हिंसा के लिए 36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. हालांकि अब शहर में शांति बनी है. शीर्ष अधिकारियों का कहना है पुलिस, सार्वजनिक और निजी संपत्तियों पर पथराव सहित पांच दर्जन से अधिक वाहनों को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों की सीसीटीवी फुटेज के जरिए पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-
तीन दिन पहले ही दिखने लगा तूफान का रौद्र रूप, मुंबई में उठ रहीं ऊंची लहरें, गुजरात में IMD का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार ने किया कई IAS अफसरों का तबादला, NTA, सूचना-प्रसारण मंत्रालय में बड़े बदवाल
मोदी सरकार ने किया कई IAS अफसरों का तबादला, NTA, सूचना-प्रसारण मंत्रालय में बड़े बदवाल
Census 2027: इन 33 सवालों के लिए रहिए तैयार, जनगणना में सरकार पूछेगी तो बताना ही होगा!
Census 2027: इन 33 सवालों के लिए रहिए तैयार, जनगणना में सरकार पूछेगी तो बताना ही होगा!
Explained: आपका LPG कनेक्शन काट दिया जाएगा! राशन की दुकानों और पेट्रोल पंप पर मिलेगा केरोसिन तेल, आखिर करें तो क्या?
आपका LPG कनेक्शन काट दिया जाएगा! राशन की दुकानों और पेट्रोल पंप पर मिलेगा केरोसिन तेल
India Census 2027: जनगणना पर बड़ा ट्विस्ट, पूरे देश में लागू, बंगाल में रोका गया नोटिफिकेशन, जानें वजह
जनगणना पर बड़ा ट्विस्ट, पूरे देश में लागू, बंगाल में रोका गया नोटिफिकेशन, जानें वजह

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सहयोगियों का छूटा साथ, घर में विरोध और कमजोर समझने की भूल… ईरान वॉर में कूदे ट्रंप से हुई ये 4 बड़ी चूक
सहयोगियों का छूटा साथ, घर में विरोध और कमजोर समझने की भूल… ईरान वॉर में कूदे ट्रंप से हुई ये 4 बड़ी चूक
यूपी में इस समाज के लिए सेंधमारी तेज, 3% वोट बैंक पर दांव खेलने में जुटे सियासी दल
यूपी में इस समाज के लिए सेंधमारी तेज, 3% वोट बैंक पर दांव खेलने में जुटे सियासी दल
IPL 2026 के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत से मचा हड़कंप, होटल के कमरे मिला शव
IPL 2026 के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत से मचा हड़कंप, होटल के कमरे मिला शव
कभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में रही पूनम पांडे
कभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में रही पूनम पांडे
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अब घर पर ही उगाएं सेम, इन आसान स्टेप्स से गमला भर जाएगा फलियों से
अब घर पर ही उगाएं सेम, इन आसान स्टेप्स से गमला भर जाएगा फलियों से
दिल्ली या बेंगलुरु? किस शहर की मेट्रो ज्यादा अच्छी, एक विवादित पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
दिल्ली या बेंगलुरु? किस शहर की मेट्रो ज्यादा अच्छी, एक विवादित पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Embed widget