एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: लंदन में नौकरी करने वाली नौक्षम को बीजेपी ने पुन्हाना से दिया टिकट

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: नौक्षम चौधरी ने ग्रेजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया है. ग्रेजुएशन के बाद नौक्षम आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चली गई थीं.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार को 78 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की. बीजेपी की पहली लिस्ट में हाल ही में बीजेपी ज्वाइन करने वाले योगेश्वर दत्त, बबीता फोगाटा और संदीप सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को टिकट दिया. लेकिन बीजेपी की लिस्ट में चौंकाने वाला नाम मेवात की पुन्हाना सीट से टिकट पाने वाली नौक्षम चौधरी का है.

लंदन में रहने वाली नौक्षम चौधरी को बीजेपी ने मौजूदा विधायक रहीश खान का टिकट काटकर उम्मीदवार बनाया गया. दिल्ली से ग्रेजुएशन करने के बाद नौक्षम चौधरी ने इटली से फैशन बिजनेस की पढाई की है और वह लदंन में नौकरी कर रही थीं.

अगस्त में बीजेपी ज्वाइन की

पूर्व जज की बेटी नौक्षम चौधरी कभी भी मेवात जिले में नहीं रही है. नौक्षम जुलाई में छुट्टियां मानने के लिए इंडिया आई थीं और इसी दौरान उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया. नौक्षम चौधरी ने अगस्त में बीजेपी ज्वाइन करने के साथ ही चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी.

बीजेपी का टिकट मिलने के बाद नौक्षम ने कहा, ''मैं परिवार से मिलने के बाद लंदन वापस जा रही थी. मैंने देखा कि यहां सड़कों की हालत काफी खराब है और कोई इसके लिए कुछ नहीं कर रहा है. फिर मुझे लगा कि बेहतर शिक्षा पाने के बाद हम लोग यहां से चले जाते हैं और बेहतरी के काम के लिए दोबारा कभी अपने जिले में वापस नहीं आते. मुझे उस वक्त महसूस हो गया कि सिस्टम का हिस्सा बनकर ही उसे बदला जा सकता है.''

नौक्षम ने महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा मौके दिलाने की बात कही. उन्होंने कहा, ''महिलाएं मेरे लिए प्राथमिकता होंगी. गांव में महिलाओं की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हमें महिलाओं को शिक्षा के अधिकार देने की जरूरत है. पुन्हाना में विकास की काफी कमी है और जल्द ही इसमें सुधार किया जाएगा.''

आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन अप्लाई करने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर है. हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी और नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

महाराष्ट्र चुनाव: पूर्व नेता विपक्ष विखे पाटिल को बीजेपी ने शिरडी से उम्मीदवार बनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget