एक्सप्लोरर

NIA ने अल हिंद के कथित आतंकी खालिद के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानें क्या हैं आरोप?

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने बैंगलोर माड्यूल अल हिंद के कथित आतंकी खालिद उर्फ राजेश के खिलाफ पूरक आरोप पत्र बेंगलुरु की विशेष अदालत के सामने पेश किया है.

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने आतंकवादी संगठन आईएसआईएस की शह पर बनाये गए उसके बैंगलोर माड्यूल अल हिंद के कथित आतंकी खालिद उर्फ राजेश के खिलाफ पूरक आरोप पत्र बेंगलुरु की विशेष अदालत के सामने पेश किया है. आरोप है कि आईएसआईएस की शह पर बने इस संगठन ने युवाओं को इस संगठन में भर्ती करने का काम शुरू किया था. साथ ही इन लोगों की साजिश कुछ पुलिस अधिकारियों और हिंदू नेताओं की हत्या करने की थी.

एनआईए के एक आला अधिकारी ने बताया बेंगलुरु के एक पुलिस थाने में 10 जनवरी 2020 को एक एफआईआर दर्ज की गई थी. इस एफआईआर में कर्नाटक निवासी महबूब पाशा और 16 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था. एफआईआर में आरोप था कि इन लोगों ने ख्वाजा मोइनुद्दीन उर्फ जलाल के साथ मिलकर तमिलनाडु में आतंकवाद फैलाने के लिए हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रची थी. इस साजिश के पीछे आतंकी संगठन आईएसआईएस के हैडलरों का हाथ बताया गया था क्योंकि यह लोग आईएसआईएस के लोगों के संपर्क में थे.

जांच एजेंसी के मुताबिक इन लोगों ने दक्षिण भारत में बेंगलुरु को अपना अड्डा बनाने की कोशिश शुरू की थी. इस कोशिश के तहत इन लोगों ने दक्षिण भारत के युवा मुसलमानों को बरगला कर उन्हें आईएसआईएस में शामिल कराने की साजिश भी रखी थी. साथ ही इस बाबत आरोपियों ने अनेक बैठकें भी की थी. बेंगलुरु पुलिस के बाद यह मामला जांच के लिए नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को सौंप दिया गया और एनआईए ने इस मामले में साल 2020 में अपने यहां मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की.

2019 से इस साजिश को लेकर अनेक बैठके की

इस जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने अप्रैल 2019 से ही इस साजिश को लेकर अनेक बैठके की थी. इन लोगों की कोशिश थी कि भारत के बाहरी शहरों से जहां से भी संभव हो सके विस्फोटक और हथियार कर्नाटक लाया जाए और उनके जरिए आतंकी साजिश रची जाए. यह भी आरोप है कि इन लोगों ने मुंबई से भी कुछ हथियार और विस्फोटक मंगाये थे.

एनआईए को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी आतंकवादी संगठन आईएसआईएस की विचारधारा का लगातार प्रचार कर रहे थे और युवा मुसलमानों को गुमराह कर उन्हें भर्ती भी कर रहे थे. जांच के दौरान यह भी पता चला कि मुंबई से जो हथियार और विस्फोटक लाए गए थे उनका प्रयोग तमिलनाडु पुलिस के एसएसआई विल्सन की हत्या में भी किया गया था. एनआईए के मुताबिक इस मामले में खालिद उर्फ राजेश इस बड़ी साजिश का महत्वपूर्ण हिस्सा था.

एनआईए ने इस मामले में आज पूरक आरोप पत्र पेश कर दिया है मामले के अन्य पहलुओं की जांच अभी भी जारी है. एन आई ए इस मामले में एक आरोपपत्र पहले भी पेश कर चुका है.

यह भी पढ़ें.

अफगानिस्तान से अमेरिका की वापसी, पाकिस्तान के जमात-ए-इस्लामी ने जश्न मनाने का किया एलान

तालिबान और रेजिस्टेंस फोर्स में बातचीत फेल होने के बाद लड़ाई तेज, अहमद मसूद ने सरकार में शामिल होने के प्रस्ताव ठुकराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget