एक्सप्लोरर

National Herald Case: 'कांग्रेस डरी हुई क्यों है', नेशनल हेराल्ड पर देशव्यापी सत्याग्रह पर BJP का सवाल

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड-एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड सौदे से जुड़े धनशोधन मामले में कांग्रेस ने देशव्यापी सत्याग्रह का ऐलान किया.

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड-एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड सौदे से जुड़े धनशोधन मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और पार्टी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा समन जारी करने के मामले को लेकर कांग्रेस (Congress) ने देशव्यापी सत्याग्रह का ऐलान किया. वहीं सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पलटवार करते हुए सवाल किया कि आखिर कांग्रेस डरी हुई क्यों है. रविवार को यहां पहुंचे राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को ईडी के नोटिस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का षड्यंत्र बताया जबकि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आखिर नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस क्यों डरी हुई है.

सचिन पायलट ने यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस फर्जी और षड्यंत्रकारी मामले को लेकर पूरे देश में कांग्रेसजनों में आक्रोश का माहौल व्याप्त है. उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह कांग्रेस पार्टी के समस्त सांसद, विधायक, पूर्व सांसद/विधायक, कार्यकारिणी के सदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत दिल्‍ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर तक पदयात्रा करेंगे और इसके साथ ही उत्तर प्रदेश समेत देशभर के सभी प्रदेश मुख्यालयों पर भी सोमवार को सत्याग्रह कार्यक्रम चलाया जायेगा।

राजनीतिक तूल देने की कांग्रेस असफल प्रयास: केशव प्रसाद मौर्य

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘‘नेशनल हेराल्ड भ्रष्टाचार के मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी ‘बेल’ (जमानत) पर जेल से बाहर हैं. अब जांच के सिलसिले में यदि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईडी का नोटिस आया है तो यह तो भ्रष्टाचार का मामला हुआ.’’ उन्होंने कहा कि मामले को राजनीतिक तूल देने की कांग्रेस असफल प्रयास कर रही है. मौर्य ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘भ्रष्टाचार कांग्रेस का राष्ट्रीय चरित्र है और सोनिया-राहुल भ्रष्टाचार के आरोप में ‘बेल’ पर हैं, जब ईडी उनके खेल पर पर्दा उठा रहा है तो मां-बेटे देश की अस्मिता और शांति से खेलने लगे हैं.’’

सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि आजादी के संघर्ष में योगदान देने वाले अखबार 'नेशनल हेराल्ड' से अंग्रेजों को इतना खतरा महसूस हुआ कि ब्रिटिश हुकूमत ने कांग्रेस द्वारा चलाये गये ‘‘भारत छोड़ो‘‘ आंदोलन के समय 1942 से 1945 तक इस अखबार को बंद करवा दिया था और आज फिर उस समय की अंग्रेजी हुकूमत का समर्थन करने वाली विचारधारा ‘आज़ादी के आंदोलन की इस आवाज़’ को दबाने का घिनौना षडयंत्र कर रही है. उन्‍होंने आरोप लगाया कि इस षडयंत्र के मुखिया स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उनका हथियार है. उन्‍होंने कहा कि आजादी के आंदोलन की आवाज नेशनल हेराल्ड न्यूज़ अखबार और कांग्रेस अलग नहीं है.

देश के संसाधनों को लूटने नहीं देगी सरकार

BJP मुख्यालय में केशव मौर्य ने कहा, ‘‘कांग्रेस नेताओं को पता होना चाहिए कि मोदी सरकार किसी को भी देश के संसाधनों को लूटने नहीं देगी. कांग्रेस और उसके नेताओं को मोदी जी की यह बात याद होनी चाहिए जिसमें उन्होंने स्पष्ट कहा था कि न खाऊंगा और न ही खाने दूंगा और जो जनता की गाढ़ी कमाई खा गए हैं उनके पेट से निकाल कर लाऊंगा और गरीबों के कल्याण पर खर्च करूंगा. अब चोरी और सीनाजोरी वाला जमाना चला गया है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस नेताओं को यह बात याद होनी चाहिए कि देश में मोदी सरकार है और संसाधनों की लूट किसी सूरत में स्वीकार नहीं है. चोरी की है तो सजा तो भुगतनी पड़ेगी, चाहे कितना भी बड़ा या उच्च पद पर आसीन व्यक्ति ही क्यों ना हो.’’ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी में हिम्मत है तो वे आरोपों का सामना करें, ईडी के सवालों का जवाब दें और अपना पक्ष रखें. उन्होंने कहा, ‘‘गुमराह करने और झूठ को छुपाने के लिए शक्ति प्रदर्शन से अब काम नहीं चलेगा. लालच, लूट और आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस पार्टी आज देश में बुरी स्थिति में है, इसके बाद भी इनके नेता इस पर परदा ही डालने का काम कर रहे हैं.’’

ये भी पढ़ें:

Prayagraj Violence: प्रयागराज हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी जावेद पंप के घर पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद

Prophet Muhammad Row: प्रयागराज हिंसा मामले में 64 आरोपियों को भेजा गया जेल, मुख्य आरोपी के घर पर चल सकता है बुलडोजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget