एक्सप्लोरर

National Herald Case: ईडी की टीम फिर से नेशनल हेराल्ड ऑफिस पहुंची, किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं

National Herald Case: यंग इंडियन के ऑफिस को सील करने के बाद अब ईडी की टीम फिर से नेशनल हेराल्ड के ऑफिस पहुंची हैं.

National Herald Case: ईडी की टीम फिर से नेशनल हेराल्ड के ऑफिस पहुंची हैं. ईडी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) को दो ईमेल किए थे और यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड में मौजूद रहने को कहा था. मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में ही तलाशी होगी. फिलहाल हेराल्ड हाउस ऑफिस (Herald House) में किसी को भी घुसने नहीं दिया जा रहा. केवल पासपोर्ट ऑफिस में लोगों की अपॉइंटमेंट पर्ची देख कर अंदर जाने दिया जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक हेराल्ड हाउस में ईडी को शेयर पैटर्न दस्तावेजों की तलाश है. कौन-कौन शेयर होल्डर है, होने वाली कमाई का कोई विदेशी लिंक? 90 करोड़ के लोन से जुड़े दस्तावेज, ईडी इन सब चीजों की तलाश कर रही है. इससे पहले ईडी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को गुरुवार दोपहर 12.30 बजे यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के हेराल्ड हाउस में मौजूद रहने को कहा था. खड़गे को समन इसलिए दिया गया क्योंकि वह यंग इंडियन के प्रमुख पदाधिकारी हैं. 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताई नाराजगी

इसको लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज राज्यसभा में कहा कि मुझे ईडी का समन मिला, उन्होंने मुझे दोपहर 12.30 बजे बुलाया. मैं कानून का पालन करना चाहता हूं, लेकिन जब संसद सत्र चल रहा हो तो क्या उनके लिए समन करना सही है? क्या पुलिस के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आवासों का घेराव करना सही है? हम डरेंगे नहीं, हम लड़ेंगे. 

यंग इंडियन ऑफिस किया था सील

बता दें कि, प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार रात को नई दिल्ली में कांग्रेस के स्वामित्व वाले नेशनल हेराल्ड अखबार के कार्यालय में छापेमारी की थी. जिसके बाद यंग इंडियन के ऑफिस को सील कर दिया था. यंग इंडियन नेशनल हेराल्ड अखबार का मालिक है. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में एक दर्जन स्थानों पर छापे मारे थे. 

कांग्रेस नेताओं से हुई है पूछताछ

ईडी ने इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), उनके सांसद बेटे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं से पूछताछ की है. सोनिया गांधी से पिछले महीने तीन राउंड में 11 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई. वहीं राहुल गांधी से जून में पांच दिनों में 50 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई. पूछताछ के कारण देश भर में कांग्रेस (Congress) सदस्यों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए गए, जिसमें वरिष्ठ नेता ईडी (ED) की कार्रवाई की निंदा करने के लिए सड़कों पर उतर आए थे.

ये भी पढ़ें- 

National Herald Case: यंग इंडियन ऑफिस को ED ने किया सील, कांग्रेस मुख्यालय और सोनिया गांधी के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

National Herald Case: संसद सत्र के बीच मल्लिकार्जुन खड़गे को ED का समन, भड़के कांग्रेस नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं...'
SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं'
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
इस फ्यूल में भी एथेनॉल मिला रही है सरकार ? खुद दिया जवाब
इस फ्यूल में भी एथेनॉल मिला रही है सरकार ? खुद दिया जवाब

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget