एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi: ‘सांच बराबरि तप नहीं, झूठ बराबर…’, नेशनल हेराल्ड केस में ED के सामने दूसरे दिन पेशी से पहले राहुल गांधी का ट्वीट

National Herald Case: ईडी ने राहुल गांधी से आज दोबारा पेश होने के लिए कहा है. इससे पहले सोमवार को नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई थी

Rahul Gandhi on National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से प्रवर्तन निदेशालय (ED) पूछताछ कर रही है. इस बीच आज पेशी से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर तंज कसा है. उन्होंने कबीर दास की जयंती (Kabir Jayanti) के अवसर पर ट्वीट करते हुए कहा कि सांच बराबरि तप नहीं और झूठ बराबर पाप. बता दें कि नेशनल हेराल्ड केस में मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) से जुड़े मामले में ईडी ने राहुल गांधी से सोमवार को करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी. 

प्रवर्तन निदेशालय ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को आज दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया है. राहुल गांधी की पेशी पर सोमवार को कांग्रेस (Congress) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली समेत देश के कई शहरों में ईडी कार्यालयों के बाहर सत्याग्रह किया और मार्च निकाला. जिसे पार्टी के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा गया.

राहुल गांधी का तंज

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “साँच बराबरि तप नहीं, झूठ बराबर पाप. जाके हिरदै साँच है, ताकै हृदय आप”.समाज को समानता, सेवा, आपसी सौहार्द और प्रेम का पाठ पढ़ाने वाले संत कबीर दास जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन.''

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से सोमवार को काफी देर करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई थी लेकिन राहुल गांधी ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े मामलों को लेकर पूछे गए ज्यादातर सवालों के जवाब नहीं दिए. अधिकारियों ने बताया कि राहुल गांधी सोमवार की सुबह करीब 11.10 बजे एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी के मुख्यालय पहुंचे और करीब 20 मिनट तक कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने और उपस्थिति दर्ज कराने के बाद उनसे पूछताछ शुरू की गई. 

करीब 10 घंटे तक हुई पूछताछ

राहुल गांधी को दोपहर करीब दो बजकर 10 मिनट पर भोजन के लिए ईडी मुख्यालय से बाहर जाने की इजाजत दी गई थी. भोजनावकाश के बाद वह दिन में करीब तीन बजकर 30 मिनट पर फिर ईडी के समक्ष पेश हुए. भोजनावकाश के दौरान उन्होंने गंगा राम अस्पताल में भर्ती अपनी मां सोनिया गांधी से मुलाकात की. पूछताछ के बाद राहुल गांधी देर रात करीब 11:10 बजे ईडी के दफ्तर से बाहर निकले. समझा जाता है कि राहुल गांधी ने धनशोधन रोकथाम कानून की धारा 50 के तहत अपना बयान लिखित रूप से दिया.

कांग्रेस नेताओं का लगा था जमावड़ा

इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वहां पहुंचे थे और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के प्रति अपना समर्थन जताया. अशोक गहलोत, बघेल, रणदीप सुरजेवाला और के सी वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को यहां हिरासत में ले लिया गया था. राहुल गांधी का काफिला जब ईडी (ED) मुख्यालय पहुंचा तो गाड़ी में उनके बगल में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी बैठी हुई थीं. कांग्रेस के मार्च और सत्याग्रह को देखते हुए पुलिस ने ‘24 अकबर रोड’ कांग्रेस मुख्यालय जाने वाले कई रास्तों पर अवरोधक लगा दिए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget