एक्सप्लोरर

नेशनल हेराल्ड केस: CBDT ने उस सर्कुलर को वापस लिया जिसके बाद कांग्रेस ने राहत का दावा किया था

सीबीडीटी के सर्कुलर पर कांग्रेस ने कहा था कि हम वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के तरफ से जारी सर्कुलर का स्वागत करते हैं. यह हमारे रुख को सत्यापित करता है.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड केस में सीबीडीटी (केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड) के जिस सर्कुलर का स्वागत किया था उसे वापस ले लिया गया है. सीबीडीटी ने 31 दिसंबर को सर्कुलर जारी किया था, जिसे 4 जनवरी को वापस ले लिया गया. सर्कुलर में कहा गया था कि नए जारी किये गये शेयर कर लगाने योग्य नहीं हैं. जिसके बाद कांग्रेस ने कहा था कि सीबीडीटी का सर्कुलर एजेएल मामले में पार्टी के रुख को ‘सही साबित’ करता है.

कांग्रेस का कहना है कि इसकी वजह से सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में चल रही इनकम टैक्स की जांच खत्म हो जाएगी या निष्प्रभावी हो जाएगी. मामला नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन करने वाले एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड (एजेएल) के मामले से जुड़ा है. जो अभी हाई कोर्ट में लंबित है.

कांग्रेस नेता अहमद पटेल और विवेक तन्खा ने कहा कि पार्टी इन तथ्यों को कोर्ट के समक्ष रखेगी. तन्खा ने कहा कि यह आयकर विभाग का स्पष्टीकरण साबित करता है कि एजेएल मामले को फिर से खुलवाने का उच्च न्यायालय का निर्णय गलत था और नए तथ्यों को अब उच्चतम न्यायालय के समक्ष रखा जाएगा.

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के सीबीडीटी के 31 दिसंबर 2018 को जारी नवीनतम परिपत्र संख्या 10 का स्वागत करते हैं. यह हमारे रुख को सत्यापित करता है कि कभी भी ऐसे शेयरों को जारी करने को लेकर कोई मुद्दा ही नहीं था और ना ही इस पर कर लगाया जा सकता है. हम इस स्पष्टीकरण के लिए सीबीडीटी का धन्यवाद करते हैं.’’

गांधी परिवार को HC से बड़ा झटका, 2 हफ्ते में खाली करना होगा ITO पर बना हेराल्ड हाउस

कांग्रेस पार्टी ने मामले में यही रुख अपनाया था कि एजेएल कंपनी द्वारा जारी किये गये नये शेयरों पर कर नहीं लगाया जा सकता. यह मामला कर योग्य नहीं है. यह हमारी स्थिति को सही साबित करता है.

भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) के अधिग्रहण में धोखाधड़ी की शिकायत की थी, जो नेशनल हेराल्ड अखबार प्रकाशित करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget