एक्सप्लोरर

सपा को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल होंगे नरेश अग्रवाल के भाई उमेश अग्रवाल

इस खबर से बीजेपी ही नहीं समाजवादी पार्टी के लोग भी हैरान हैं. लोग जानना चाहते हैं इसमें नरेश अग्रवाल का क्या रोल है ? क्योंकि बिना उनकी कृपा के परिवार में पत्ता तक नहीं हिलता है.

नई दिल्ली: ना ना करते अब हां हो गई है. समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल के भाई बीजेपी में शामिल होंगे. उमेश अग्रवाल हरदोई से नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ सकते हैं. वे पहले भी दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं.

हरदोई के बीजेपी विधायक और लोकल नेता विरोध करते रह गए. लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल से उमेश की रिश्तेदारी काम आ गई. रामलाल के भाई चंद्रभानु गुप्ता के वे समधी लगते हैं. भारी विरोध बावजूद उमेश को पार्टी ‘अपना’ बनाने को तैयार है. आज लखनऊ में बीजेपी नेताओं की बैठक है. संकेत मिल रहे हैं कि आज ही उमेश पार्टी में शामिल कर लिए जायेंगे.

बीजेपी ही नहीं समाजवादी पार्टी के लोग भी हैरान परेशान हैं. लोग जानना चाहते हैं इसमें नरेश अग्रवाल का क्या रोल है ? क्योंकि बिना उनकी कृपा के परिवार में पत्ता तक नहीं हिलता है तो फिर छोटे भाई समाजवादी पार्टी छोड़ कर बीजेपी में कैसे जा रहे हैं ?

क्या नरेश ने भी अखिलेश यादव का साथ छोड़ने की तैयारी कर ली है ? इस सवाल के जवाब के लिए नरेश से तो बात नहीं हो पाई. लेकिन उनके भाई उमेश ने बताया कि भैया का हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहता है, अब वे आगे क्या करेंगे वे ही बतायेंगे.

नरेश अग्रवाल को लोग यूपी का रामविलास पासवान भी कहते हैं. जिधर सत्ता होती है, वे उसके साथ हो जाते हैं. वे राजनाथ सिंह की सरकार में बिजली मंत्री रहे. मायावती के राज में वे बीएसपी में चले गए थे. बाद में वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए.

बेटे नितिन अग्रवाल को अखिलेश सरकार में मंत्री बनवाया. कभी शिवपाल यादव के करीबी रहे नरेश अब समाजवादी पार्टी में रामगोपाल यादव के खासमखास हैं. वे राज्य सभा में सांसद हैं और पार्टी के महासचिव भी. लेकिन क्या भाई के बाद बीजेपी में वे भी शामिल हो सकते हैं? ये जवाब जानने के लिए बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता बेचैन हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget