एक्सप्लोरर

भूटान में पीएम मोदी ने किया छात्रों को संबोधित, कहा- परीक्षा में तनाव ना लें, पूरे जुनून के साथ आगे बढ़ें

पीएम मोदी ने कहा कि भूटान और भारत के लोग एक-दूसरे से बहुत लगाव का अनुभव करते हैं. हम सिर्फ अपने भूगोल के कारण करीब नहीं हैं, बल्कि हमारे इतिहास, हमारी संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं ने हमारे लोगों और दो राष्ट्रों के बीच अनोखे और गहरे बंधन बनाए हैं.

थिम्फू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भूटान दौरे का आज दूसरा दिन है. पीएम मोदी ने आज भूटान की राजधानी थिम्फू में भूटान यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित किया. अपने भाषण में पीएम मोदी ने छात्रों को परीक्षा में तनाव ना लेने और आगे बढ़ते रहने के मंत्र दिए. मोदी ने कहा कि आपके पास अतिरिक्त-साधारण चीजें करने की शक्ति और क्षमता है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित करेंगी.

मेरे दिल को छू गई भूटान के पीएम की पोस्ट- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने भूटान के प्रधानमंत्री लोते त्शेरिंग की तरफ से फेसबुक पर लिखी एक पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा, ‘’कुछ दिन पहले मेरे अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री लोते त्शेरिंग ने एक फेसबुक पोस्ट लिखी, जो मेरे दिल को छू गई. उस पोस्ट में उन्होंने एग्जाम वारियर्स का जिक्र किया था. मैंने एक किताब लिखी थी जिसमें युवाओं को बिना तनाव के परीक्षा का सामना करने की सलाह दी गई थी.’’ पीएम मोदी ने कहा, ‘’परीक्षा वारियर्स में मैंने जो कुछ लिखा है, वह भगवान बुद्ध की शिक्षाओं से प्रभावित है. हमारे सामने चुनौतियां हैं, लेकिन हर चुनौती के लिए हमारे पास उन्हें दूर करने के लिए और समाधान खोजने के लिए युवा दिमाग हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’आपके पास अतिरिक्त-साधारण चीजें करने की शक्ति और क्षमता है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित करेंगी. पूरे जुनून के साथ आगे बढ़िए.’’ संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं दोनों देशों के बीच गहरे संबंध बनाए- मोदी

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा, ‘’भूटान और भारत के लोग एक-दूसरे से बहुत लगाव का अनुभव करते हैं. हम सिर्फ अपने भूगोल के कारण करीब नहीं हैं, बल्कि हमारे इतिहास, हमारी संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं ने हमारे लोगों और दो राष्ट्रों के बीच अनोखे और गहरे बंधन बनाए हैं.’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘’आज भारत कई क्षेत्रों में ऐतिहासिक परिवर्तन देख रहा है.  भारत गरीबी को पहले से कहीं ज्यादा तेजी से खत्म कर रहा है. पिछले पांच सालों में बुनियादी ढांचे के निर्माण की गति दोगुनी हो गई है.’’ उन्होंने कहा, ‘’दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम ‘आयुष्मान भारत’ भारत में 50 करोड़ भारतीयों को स्वास्थ्य आश्वासन देता है. भारत में दुनिया की सबसे सस्ती डेटा कनेक्टिविटी है, जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोगों को सशक्त बना रही है.’’ उन्होंने कहा, ‘’भारत दुनिया के सबसे बड़े स्टार्ट-अप इको-सिस्टम में से एक है.’’

यह भी पढ़ें-

दक्षिण कोरिया में पाकिस्तानियों ने लगाए भारत विरोधी नारे, शाजिया इल्मी ने दिया करारा जवाब

AIIMS में आग पर काबू पाया गया, कोई हताहत नहीं लेकिन मेडिकल रिपोर्ट्स और नमूने बरबाद

कश्मीर में 2G मोबाइल इंटरनेट सेवा शुरू, काम कर रहे हैं 50 हजार लैंडलाइन फोन, जानें 10 बड़ी बातें

BKU के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने खुद को बताया राम का असली वंशज, अयोध्या विवाद में पक्ष रखने की इच्छा जताई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget