एक्सप्लोरर

अगले महीने अमेरिका में होंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी, जानें 2024 से क्यों जुड़ रहा इन दौरों का कनेक्शन

PM Modi US Visit: राहुल गांधी के अमेरिका दौरे से महज दो हफ्ते बाद प्रधानमंत्री मोदी भी न्यूयॉर्क में होंगे. 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव है.

Rahul Gandhi US Visit: भारत में 2024 के नजदीक आते चुनावी घमासान से पहले विदेशी जमीन पर भी भारतीयों को लुभाने की रेस तेज होने लगी है. इस कड़ी में जहां प्रधानमंत्री मोदी अगले महीने राष्ट्रपति जो बाइडेन के राजकीय मेहमान बनकर अमेरिका जा रहे हैं. वहीं कर्नाटक की जीत का बूस्टर लेने के बाद राहुल गांधी भी जून के पहले हफ्ते अमेरिका में होंगे. अमेरिकी जमीन पर दोनों ही नेता भारतीय समुदाय से संवाद और अपने सियासी प्रचार को धार देने की कोशिश करते नजर आएंगे. 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 4 जून को अमेरिका के न्यूयॉर्क में होंगे जहाँ एनआरआई के साथ उनके संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. विदेशों में कांग्रेस के सम्पर्क अभियान को देखने वाली इंडियन ओवरसीज कांग्रेस की अमेरिका इकाई जून 4, 2023 को उसी तरह के कम्यूनिटी आयोजन की तैयारी कर रही है जैसा प्रधानमंत्री मोदी के लिए आयोजित होता रहा है. 

ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी की तरफ से चल रही हैं तैयारियां 
हालांकि राहुल गांधी के अमेरिका दौरे से महज दो हफ्ते बाद प्रधानमंत्री मोदी भी न्यूयॉर्क में होंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के निमंत्रण पर राजकीय दौरे के लिए अमेरिका पहुँच रहे मोदी जहां विश्व योग दिवस पर यूएन में होने वाले आयोजन में शरीक होंगे. वहीं बतौर राजकीय अतिथि वाशिंगटन डीसी में 22 जून को राष्ट्रपति बाइडन के खास मेहमान होंगे. इतना ही नहीं पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को खास बनाने के लिए सरकार से लेकर ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी की तरफ से तैयारियां चल रही हैं. इसमें पीएम मोदी के अमेरिका में सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए शिकागो से लेकर अटलांटा तक तैयारियां रखी जा रही हैं.

हालांकि अभी तक मोदी के कम्यूनिटी कार्यक्रम के लिए न तो स्थान का औपचारिक ऐलान किया गया है और न उसकी योजना का. इस बीच पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडन की शिरकत व साथ दिखाने के लिए कई रोचक विचार भी मेज पर हैं. इसमें पीएम मोदी की यात्रा के दौरान अमेरिका में इंडिया वीक के आयोजन और रंगारंग कार्यक्रमों का पूरे पैकेज पर भी विचार हो रहा है.

राष्ट्रपति का होना है लोकसभा
रोचक संयोग है कि अगले साल दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव है तो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में भी लोकसभा चुनाव होना है. भारत में कांग्रेस और बीजेपी के चेहरे के तौर पर खड़े नजर आने वाले दोनों चेहरे जहाँ प्रभावशाली भारतीय समुदाय के बीच अपनी पैठ दिखाने की कोशिश करेंगे. वहीं अमेरिकी राजनीतिक दल भी इसे रसूखदार और धनवान भारतीय समुदाय के साथ करीबी बढ़ाने के मौके के तौर पर देखेंगे. 

वैसे यह साफ है कि राहुल के मुकाबले पीएम मोदी के लिए साधन और संपर्क का दायरा बड़ा होगा. मोदी 2014 में पीएम बनने के बाद से अब तक आधा दर्जन से अधिक बार अमेरिका का दौरा कर चुके हैं. इतना ही नहीं अपनी अमेरिका यात्राओं में मोदी न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वेयर गार्डन से लेकर सैन होजे और ह्यूस्टन तक बड़े कम्यूनिटी कार्यक्रमों को संबोधित कर चुके हैं. वहीं इस दौरा राहुल गांधी अमेरिका जाते तो रहे हैं लेकिन कांग्रेस ने अब तक उसके साथ  मैडिसन गार्डन या हाउडी मोदी जैसे बड़े कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया.  

यह भी पढ़ें: Punjab: पंजाब के डीसी ऑफिस के कर्मचारियों की हड़ताल, लोग के सामने खड़ी हुई परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget