एक्सप्लोरर

कोरोना पर PM मोदी से CMs की बैठक, केजरीवाल बोले- 1000 ICU बेड मिले, उद्धव ने कहा- वैक्सीन के लिए टास्क फोर्स बनाई

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण का ग्राफ ऊपर की ओर जा रहा है. इस बीच पीएम मोदी ने राज्यों के साथ कोरोना के हालात पर बैठक की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ बैठक की.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. हर रोज कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है. देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य कई राज्यों में कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ता हुआ देखने को मिल रहा है. वहीं कोरोना की रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ समीक्षा बैठक की. इस बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सुझाव दिए हैं.

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण का ग्राफ ऊपर की ओर जा रहा है. इस बीच पीएम मोदी के साथ कोरोना को लेकर हुई बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए. सूत्रों के मुताबिक सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस बैठक में कहा कि 10 नवंबर को शहर में कोविड-19 के सर्वाधिक 8600 नए मामले सामने आए थे और उसके बाद से मामले तेजी से कम हो रहे हैं.

बेड आरक्षित करने का अनुरोध

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर का इतना असर कई कारणों की वजह से पड़ा है. जिनमें से सबसे अधिक प्रदूषण जिम्मेदार है. सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया ताकि पड़ोसी राज्यों में जलने वाली पराली के कारण होने वाले प्रदूषण से निजात पाई जा सके. बैठक में केजरीवाल ने दिल्ली में कोविड-19 की तीसरी लहर के खत्म होने तक शहर में केंद्र सरकार के अस्पतालों में अतिरिक्त 1000 आईसीयू बेड मरीजों के लिए आरक्षित करने का अनुरोध किया है.

टास्क फोर्स बनाई

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही इस बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी शिरकत की है. कोरोना वायरस के हालात पर चर्चा करते हुए उद्धव ठाकरे ने राज्य की स्थिति से पीएम मोदी को अवगत कराया. इसके साथ ही सीएम ठाकरे ने कोरोना वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन के लिए टास्क फोर्स बनाने की बात कही है.

बैठक में सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा है कि वो सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला के साथ लगातार संपर्क में हैं. इसके अलावा राज्य सरकार ने एक टास्क फोर्स का गठन कर दिया जो वैक्सीन के आने के बाद उसके समय पर डिस्ट्रीब्यूशन को सुनिश्चित करेगी. वहीं ये टास्क फोर्स वैक्सीनेशन प्रोग्राम के संचालन की भी देखरेख करेगी.

ममता ने उठाया जीएसटी बकाया का मुद्दा

वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी इस बैठक में शामिल हुई. सीएम ममता ने कहा कि बंगाल में कोरोना की स्थिति बेहतर है और राज्य में सभी जरूरी दिशानिर्देशों का पालन हो रहा है. वहीं सीएम ममता ने एक बार फिर जीएसटी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही जीएसटी का बकाया पैसा दे.

आठ राज्यों के सीएम शामिल

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र ने मंगलवार को उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर कोविड-19 की ताजा स्थिति की समीक्षा की, जहां हाल के दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर रहे हैं. जिनमें केरल, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:

सावधान! स्मोकिंग की लत वालों को कोरोना संक्रमण का खतरा तीन गुना ज्यादा, रिसर्च में खुलासा

COVID 19: बेहतर प्रबंधन के लिए WHO कर चुका है योगी सरकार की तारीफ, पीएम मोदी ने भी सराहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget