एक्सप्लोरर

Narendra Modi Jammu Kashmir Tour: कचरा और पानी प्रबंधन पर रहा नरेंद्र मोदी का फोकस, जानिए और क्या कहा पीएम ने

Modi in J&K:  पीएम मोदी ने रविवार को जम्मू कश्मीर का दौरा किया. सांबा जिले की पल्ली पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने देश भर की 'ग्राम सभाओं' को संबोधित किया. जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

PM in Jammu Kashmir:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जम्मू कश्मीर का दौरा किया. यहां से आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद यह उनका पहला दौरा था. राष्ट्रीय पंचायती राज्य दिवस के मौके पर सांबा जिले की पल्ली पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के लिए करीब 20 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसमें इस केंद्र शासित प्रदेश के दोनों क्षेत्रों के हमेशा एक-दूसरे से जोड़ने वाला बनिहाल-काजीगुंड सड़क सुरंग का उद्घाटन भी शामिल है. पीएम ने इस कार्यक्रम से देश भर की 'ग्राम सभाओं' को संबोधित किया. आइए जानते हैं उन्होंने यहां क्या-क्या कहा.

धरती को केमिकल तो गांव को कचरा मुक्त करने का संकल्प

पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पानी का सीधा संबंध हमारी खेती से है, खेती का संबंध हमारी पानी की क्वॉलिटी से है. जिस तरह हम केमिकल खेतों में डाल रहे हैं उससे पानी और मिट्टी दोनों खराब हो रही है. हमें धरती मां को केमिकल से मुक्त करना होगा. इसके अलावा उन्होंने कचरा प्रबंधन पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा, मैं गांव के लोगों और पंचायत के लोगों से अपील करूंगा कि अलग-अलग एनजीओ और अन्य संगठनों के साथ मिलकर नए संसाधन विकसित करके कचरे का प्रबंधन अच्छे से करें. घरों से जो गीला और सूखा कचरा निकलता है, उसे घर में ही अलग करें. अगर आप ऐसा करेंगे तो यह आपके लिए सोने की तरह काम करेगा. मुझे यह अभियान गांव के स्तर पर शुरू करना है.

महिलाओं को दें पानी व्यवस्थित करने का जिम्मा

प्रधानमंत्री ने बताया कि जब मैं गुजरात का सीएम था तो पानी को व्यवस्थित करने का जिम्मा मैंने महिलाओं को दिया. उन्होंने बखूबी इस काम को किया और इस चिंता को दूर कर दिया. पूरे देश की पंचायत से मेरी अपील है कि वह इस काम में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ें, अगर वह ऐसा करेंगे तो इस समस्या का समाधान होगा. हमें माताओं, बहनों और बेटियों की शक्ति पर भरोसा करना होगा, उन्हें प्रोत्साहित करना होगा.

पंजायती राज्य व्यवस्था में बहनों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

पीएम ने कहा कि, हमारा प्रयास है कि गांव में हर शख्स को शिक्षा और अन्य सुविधाएं मिले. हर गांव का विकास हो. पंचायतों को और सशक्त बनाने की कोशिश हमारी सरकार कर रही है. पंचायती राज्य व्यवस्था में बहनों की भागीदारी को और बढ़ाने पर हमारा जोर है.

अमृत सरोवर पर सब मिलकर करें काम

पीएम ने लोगों से कहा, अमृत सरोवर पर सबको मिलकर काम करना होगा. हर जिले में 75 सरोवर बनाने होंगे. शहीदों के नाम पर रखें अमृत सरोवर का नाम.

कन्याकुमारी से वैष्णोदेवी तक सड़क का वादा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जल्द ही कन्याकुमारी से वैष्णोदवी तक के लिए सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा. यहां पर्य़टकों की संख्या और बढ़ेगी. हमारी सरकार के प्रयासों की वजह से आज बनिहाल-काजीगुंड टनल का काम तेजी से पूरा हुआ है और श्रीनगर की दूरी 2 घंटे कम हो गई है. अब ये दोनों 12 महीने एक-दूसरे से कनेक्ट रहेंगे.

जम्मू कश्मीर पेश कर रहा उदाहरण

प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित करना शुरू किया. उन्होंने कहा कि आज जम्मू कश्मीर हर फील्ड में देश में नया उदाहरण पेश कर रहा है. यहां विकास के नए आयाम बने हैं. आज केंद्र से भेजा गया एक-एक पैसा यहां ईमानदारी से लगाया जा रहा है. अब इन्वेस्टर्स भी यहां आ रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा, अब केंद्र सरकार की हर योजना का लाभ जम्मू कश्मीर को मिल रहा है. पहले की सरकारों में ऐसा नहीं होता था. पहले दिल्ली से एक सरकारी फाइल चलती थी तो जम्मू कश्मीर तक आते-आते 2-3 हफ्ते लग जाते थे. अब तीन हफ्ते के अंदर इतना बड़ा सोलर प्लांट लग गया.

ये भी पढ़ें

Hanuman Chalisa Row: 'BJP से नजदीकी का मतलब कानून से ऊपर होना नहीं होता', Navneet Rana के जेल जाने पर बोली Congress

Nitesh Rane की CM Uddhav Thackeray को चुनौती- सिर्फ 24 घंटों के लिए हटा लो पुलिस..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Prabhas Mandal Encounter: 'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान
E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान
Telangana Politics: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget